Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Drishyam: The Conclusion Ott Release Date Out Ajay Devgn Tabu Movie On Netflix

दृश्यम 3 ओटीटी रिलीज डेट: थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर आएगी विजय सालगांवकर की कहानी, जानें कब होगी स्ट्रीम

Sun, 22 Nov 2026 10:01 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 22 Nov 2026 10:01 AM IST
सार
Register For Event

  • 'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन के साथ जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी नजर आए थे।
  • अभिषेक पाठक के निर्देशन बनी यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है।

विज्ञापन
Drishyam: The Conclusion Ott Release Date Out Ajay Devgn Tabu Movie On Netflix
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की चर्चित क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' के फैंस के लिए अच्छी खबर है। विजय सालगांवकर एक बार फिर अपने परिवार को कानून के शिकंजे से बचाने की कोशिश करते नजर आने वाले हैं। दरअसल, अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है।
विज्ञापन


सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब दो महीने बाद फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है। इस फिल्म के साथ कहानी में वर्षों से चले आ रहे समीर की मौत के रहस्य का भी पर्दाफाश होने वाला है। ऐसे में जिन लोगों ने यह फिल्म थिएटर में नहीं देखी है, वे अब घर बैठे इसका लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

Drishyam: The Conclusion Ott Release Date Out Ajay Devgn Tabu Movie On Netflix
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
कब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म?
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 27 नवंबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म के डिजिटल प्रीमियर की जानकारी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के आधिकारिक कैटलॉग पर भी अपडेट कर दी गई है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऐसे में थिएटर में फिल्म देखने से चूक गए दर्शक शुक्रवार से इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।
विज्ञापन

Drishyam: The Conclusion Ott Release Date Out Ajay Devgn Tabu Movie On Netflix
दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। कहानी एक बार फिर विजय सालगांवकर और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी वहां से आगे बढ़ती है, जहां विजय को पहले मामले में बरी हुए छह महीने बीत चुके हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारी राजवीर सिंह तोमर एक बार फिर समीर की मौत का मामला खोल देते हैं। इस बार महेश देशमुख के कहने पर जांच दोबारा शुरू होती है।

राजवीर को शक है कि विजय ने पिछली कानूनी कार्रवाई के दौरान समीर के कंकाल के अवशेषों को बदल दिया था। अपनी जांच के दौरान वह मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड रघु तक पहुंचता है। इसके बाद मामले में क्रिस्टोफर पिंटो नाम के शख्स के अवशेषों का कनेक्शन सामने आता है।

जयदीप अहलावत आए नजर
फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन के साथ इस बार अभिनेता जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी नजर आए थे। बता दें कि फ्रेंचाइजी की इस तीसरी और आखिरी किस्त में रहस्य, सस्पेंस और परिवार को बचाने की जद्दोजहद एक बार फिर देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed