फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diljit dosanjh was shocked while first meet with aryan khan and got confused between shahrukh and him

Diljit Dosanjh: आखिर आर्यन खान को देख क्यों चौंके दिलजीत? बताया ये सच, बोले- ‘जब मैं गाना शूट कर रहा था, तो…’

Sat, 13 Sep 2025 12:42 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 13 Sep 2025 12:42 PM IST
सार
Register For Event

Diljit Dosanjh Replies On Shah Rukh Khan Post: बीते दिन शाहरुख खान ने दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो शेयर कर उनकी तारीफ की थी। अब इसपर दिलजीत ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Diljit dosanjh was shocked while first meet with aryan khan and got confused between shahrukh and him
दिलजीत दोसांझ और आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन खान की अपकमिंग डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया था। इसमें सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ सीरीज में मौजूद गाने 'तेनु की पता' शूट करते दिख रहे थे। इसे साझा करते हुए किंग खान ने दिलजीत की तारीफ करते हुए उनके संगीत की समझ को भी सराहा था। साथ ही आर्यन का भी जिक्र किया था। अब इस वीडियो पोस्ट पर गायक ने प्रतिक्रिया देते हुए आर्यन से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताई, जब वह हैरान हो गए थे। 

विज्ञापन

आर्यन को देख दिलजीत हुए हैरान
दिलजीत दोसांझ ने एक्स अकाउंट पर शाहरुख द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, “सर बहुत प्यार जी। आर्यन भी बहुत प्यारा है। पहली बार जब स्टूडियो मैं उससे मिला, ऐसा लगा जैसे आपसे मिल रहा हूं। जो बहुत हैरान करने वाला था मेरे लिए। आर्यन गिटार भी बजा लेता है और गाता भी उतना ही अच्छा है। जब मैं गाना डब कर रहा था, तो वह गाने के हर एक नोट को जान रहा था। भगवान उसे आशीर्वाद दें।’'

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख ने क्या क्या था?
शाहरुख खान ने भी दिलजीत दोसांझ के गाने का एक बीटीएस शेयर किया था, जिसमें वो बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीरीज का सॉन्ग शूट कर रहे थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘दिलजीत पाजी को दिल से शुक्रिया और ढेर सारी झप्पी। आप बहुत दयालु और प्यारे हैं। उम्मीद है आर्यन ने आपको ज्यादा परेशान नहीं किया होगा। ढेर सारा प्यार दिलजीत दोसांझ।’


यह खबर भी पढ़ें: Disha Patani: घर पर हमले के बाद दिशा पाटनी के पिता का बयान, ‘गोलियां विदेशी हैं, करीब 8-10 राउंड फायरिंग हुई’

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)


कब आएगी 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड'?
आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में बॉबी देओल ग्रे शेड रोल में नजर आए। वहीं सीरीज में मोना सिंह, राघव जुयाल, गौतमी कपूर, मनोज पाहवा जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। यह 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed