फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Disha Patani Father Statement Came Out After firing At Home

Disha Patani: घर पर हमले के बाद दिशा पाटनी के पिता का बयान, बोले- खुशबू की बात को गलत तरीके से पेश किया गया

Sat, 13 Sep 2025 11:18 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 13 Sep 2025 11:18 AM IST
सार
Register For Event

शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर गोलीबारी की घटना हुई। एक्ट्रेस के पिता जगदीश पाटनी ने शनिवार को इस भयावह घटना के बारे में विस्तार से बताया है।

विज्ञापन
Disha Patani Father Statement Came Out After firing At Home
दिशा पाटनी के पिता - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

दिशा पाटनी के पिता बरेली में रहते हैं, वह एक रिटायर पुलिस अधिकारी हैं। कल यानी शुक्रवार को उनके घर पर फायरिंग हुई। इस हमले को लेकर दिशा पाटनी के पिता जगदीश पटानी ने कई बातें साझा की हैं। एनएनआई से की गई बातचीत में उन्होंने बताया कि जो गोलियां चलीं वह विदेश में बनी थीं। 

विज्ञापन


दिशा पाटनी के पिता बोले- अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है
एएनआई से की गई बातचीत में जगदीश पाटनी कहते हैं, 'दो अज्ञात बदमाशों ने मेरे घर पर गोलीबारी की। पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। पुलिस और एडीजी सभी इस पर काम कर रहे हैं। गोलियां देसी नहीं हैं, ये विदेशी हैं। मुझे लगता है कि 8-10 राउंड फायरिंग हुई। मुझे सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि गोल्डी बरार ने इसकी जिम्मेदारी ली है, लेकिन अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।'  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Firing Case: दिशा पाटनी ही नहीं, सलमान से लेकर एल्विश यादव तक; इन सेलेब्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को दी गई  पुलिस सुरक्षा 
पुलिस के अनुसार दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने शुक्रवार को करीब 3:30 बजे जगदीश पाटनी के घर पर गोलीबारी की थी। बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया, ‘हमें जगदीश पाटनी के आवास पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों द्वारा गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस टीमों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। कोतवाली थाने में अलग-अलग धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है। परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।’ अनुराग आर्य ने यह भी बताया कि आगे की जांच के लिए एसपी सिटी और एसपी क्राइम के नेतृत्व में पांच टीमें बनाई गई हैं। वह कहते हैं, ‘हम इस केस से जुड़े आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। मैंने परिवार से मुलाकात की है और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है।’   



बेटी खुशबू के पुराने बयान पर भी बोले जगदीश पाटनी 
एएनआई से बात करते हुए जगदीश पाटनी ने दिशा की बहन और अपनी बेटी खुशूब पाटनी के पुराने बयान को लेकर भी बात की है। वह कहते हैं, ‘खुशबू की बात को गलत तरीके से पेश किया गया। उसका नाम प्रेमानंद जी महाराज के मामले में घसीटा गया। हम सनातनी हैं और साधु-संतों का सम्मान करते हैं। अगर कोई खुशबू के बयान को गलत तरीके से पेश कर रहा है, तो यह हमें नीचा दिखाने की साजिश है।’ 
बताते चलें कि पिछले महीने दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने गुरु अनिरुद्धाचार्य के बयान को लेकर एक टिप्पणी थी। दरअसल, अनिरुद्धाचार्य ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं की आलोचना की। बाद में प्रेमानंदजी का भी इसी तरह के मुद्दे पर बोलते हुए एक वीडियो सामने आया। फिर कुछ सोशल मीडिया रिपोर्ट में यह कहा जाने लगा कि खुशबू ने प्रेमानंद महाराज पर टिप्पणी की है, जिस पर बाद में खुशूब ने सफाई दी। साथ ही उनके खिलाफ झूठ फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही। शनिवार को ही गोल्डी बरार के खास गुर्गे रोहित गोदारा ने कथित पोस्ट में भी कहा, ‘खुशबू पाटनी के घर बरेली में जो फायरिंग हुई है, ये हमने करवाई है। हमारे पूज्य संत (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया था। सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। देवी देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed