फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Box Office Collection Jailer 2 Beats Dhurandhar 2 Overseas Nayyi Navelli Prahaar Ranabaali

बॉक्स ऑफिस: 'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास, 'प्रहार' और 'नई नवेली' में कौन आगे? जानें कमाई

Mon, 19 Oct 2026 10:28 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 19 Oct 2026 10:28 AM IST
सार
Register For Event

Box Office Collection: सिनेमाघरों में बीते हफ्ते रजनीकांत की 'जेलर 2' से लेकर यामी गौतम और राजकुमार राव समेत कई सितारों की फिल्में रिलीज हुई। आइए जानते हैं कि इन मूवी ने अभी तक कितना बिजनेस किया है।

विज्ञापन
Box Office Collection Jailer 2 Beats Dhurandhar 2 Overseas Nayyi Navelli Prahaar Ranabaali
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। सुपरस्टार रजनीकांत की 'जेलर 2' ने रिलीज के महज चार दिनों में दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, विजय देवरकोंडा की 'रणबाली' भी कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' और यामी गौतम की 'नई नवेली' के बीच भी दर्शकों का ध्यान खींचने की होड़ है। अजय देवगन की 'दृश्यम 3' पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने अभी तक कुल कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
Trending Videos

Box Office Collection Jailer 2 Beats Dhurandhar 2 Overseas Nayyi Navelli Prahaar Ranabaali
रजनीकांत जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' ने रचा इतिहास
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अब इस मूवी ने महज चार दिनों में ही शानदार कमाई कर इतिहास रच दिया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अभी तक कुल 199.90 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 424.25 करोड़ रुपये हो गया है।

सिर्फ इतना ही नहीं, रजनीकांत की फिल्म ने विदेशों में पहले दिन की कमाई के मामले में रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को भी पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 में रिलीज हुई भारतीय फिल्मों में ‘जेलर 2’ ने ओवरसीज ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई की है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में पहले दिन करीब 57 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने विदेशों में पहले दिन 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

Box Office Collection Jailer 2 Beats Dhurandhar 2 Overseas Nayyi Navelli Prahaar Ranabaali
रणबाली - फोटो : सोशल मीडिया
'रणबाली' की कमाई में भी आया उछाल
  • विजय और रश्मिका की फिल्म 'रणबाली' ने भी रिलीज के तीसरे दिन कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की।
  • सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रविवार को भारत में 7.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
  • इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ और दूसरे दिन 7.30 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • फिल्म का तीन दिनों का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 24.05 करोड़ रुपये हो गया है।
  • भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 28 करोड़ रुपये और विदेशों में ग्रॉस कमाई 8.90 करोड़ रुपये है।
  • इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 36.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन

Box Office Collection Jailer 2 Beats Dhurandhar 2 Overseas Nayyi Navelli Prahaar Ranabaali
नई नवेली ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम @amazonmgmstudiosin
'नई नवेली' ने तीन दिनों में कमाए इतने करोड़
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' ने भी रिलीज के तीसरे दिन अपनी कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने बीते दिन भारत में 4.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 3.25 करोड़ और दूसरे दिन 4 करोड़ रुपये कमाए थे।

इस तरह तीन दिनों में फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 11.65 करोड़ रुपये हो गई है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 13.88 करोड़ रुपये है, जबकि विदेशों से इसने कुल 2 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। फिल्म की वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कमाई 15.88 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

Box Office Collection Jailer 2 Beats Dhurandhar 2 Overseas Nayyi Navelli Prahaar Ranabaali
फिल्म प्रहार - फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao
'प्रहार' का क्या हुआ हाल?
राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत अभिनीत 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' ने तीसरे दिन अपनी कमाई में इजाफा किया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को भारत में 3.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। पहले दिन फिल्म ने 2.35 करोड़ और दूसरे दिन 3.15 करोड़ रुपये कमाए थे।

इस तरह फिल्म का तीन दिनों का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 9.15 करोड़ रुपये हो गया है। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 10.86 करोड़ रुपये है। विदेशों से 2 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 12.86 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Box Office Collection Jailer 2 Beats Dhurandhar 2 Overseas Nayyi Navelli Prahaar Ranabaali
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 538 करोड़ के पार
  • अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
  • सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी भारत में 6.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
  • इसके साथ ही फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 347.25 करोड़ रुपये हो गई है।
  • भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 416.15 करोड़ रुपये है।
  • वहीं, विदेशों में 122 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 538.15 करोड़ रुपये पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed