{"_id":"6ad78c069fb7e1a1a00bb167","slug":"bollywood-actor-tiger-shroffs-team-warns-legal-action-over-spreading-fake-content-2026-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टाइगर श्रॉफ: हमले के बाद टीम ने किसे दी चेतावनी? कहा- हम इन मामलों पर नजर रख रहे हैं; मीडिया से की ये गुजारिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टाइगर श्रॉफ: हमले के बाद टीम ने किसे दी चेतावनी? कहा- हम इन मामलों पर नजर रख रहे हैं; मीडिया से की ये गुजारिश
Tue, 20 Oct 2026 09:16 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 20 Oct 2026 09:16 PM IST
Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद उनकी टीम ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने एक चेतावनी दी है। उन्होंने मीडिया से एक गुजारिश भी की है।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा को लेकर कई चिंताएं पैदा कर दी हैं। 18 अक्तूबर को, अभिनेता की टीम ने इस घटना के बाद अपना पहला बयान जारी किया। इसमें उन्होंने उन सभी लोगों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है जो टाइगर से जोड़कर फर्जी खबरें और एआई-जनरेटेड कंटेंट फैला रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या है टीम का बयान?
टीम ने बताया, 'हम साफ तौर से बताना चाहते हैं कि हाल ही में हुई घटना या उससे जुड़े किसी भी घटनाक्रम के बारे में टाइगर श्रॉफ ने न तो कोई बयान दिया है न ही कोई वीडियो जारी किया है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे पेज और डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं जो मनगढ़ंत कहानियां, एआई-जनरेटेड वीडियो और स्क्रिप्टेड बातें फैला रहे हैं, जिनका टाइगर से कोई लेना-देना नहीं है। ये पूरी तरह से झूठे हैं, जिनका मकसद जनता को गुमराह करना है।'

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया से की ये गुजारिश
टीम ने मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म से एक अपील की है। उन्होंने कहा 'हम ऐसे कंटेंट का समर्थन नहीं करते हैं और न ही हमारा इससे कोई लेना-देना है। हम मीडिया आउटलेट्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पेजों से आग्रह करते हैं कि वे जिम्मेदारी से काम लें, कुछ भी प्रकाशित करने से पहले जानकारी की पुष्टि करें और केवल पैसे कमाने के लिए गलत जानकारी न फैलाएं।'

टाइगर की टीम ने दी चेतावनी
उन्होंने आगे कहा कि ऐसा फर्जी कंटेंट फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को कानूनी परिणाम भुगतने होंगे। टीम ने कहा 'जो भी व्यक्ति या पेज ऐसा मनगढ़ंत कंटेंट बनाता, बढ़ावा देता या फैलाता हुआ पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम इन मामलों पर नजर रख रहे हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सभी उपलब्ध कानूनी कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।'

किस जानकारी पर भरोसा करें?
उन्होंने सभी से यह भी अनुरोध किया कि वे बिना पुष्टि किए गए दावों को न फैलाएं और कोई भी जानकारी साझा करने से पहले अभिनेता के आधिकारिक चैनलों के जरिए उसकी पुष्टि कर लें। बयान के अंत में कहा गया, 'हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे केवल टाइगर श्रॉफ और उनकी आधिकारिक टीम की ओर से दी गई सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें।'

कब हुआ टाइगर पर हमला?
- बता दें कि 18 अक्तूबर की शाम को मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की गई।
- टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपने घर लौट रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ।
- हमले में टाइगर श्रॉफ को कुछ नहीं हुआ। मगर उनका ड्राइवर जख्मी हो गया।