Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Baseer Ali Opened Up About Relationship With Bani J Religion And Love

बसीर अली: बानी जे संग रिश्ते में क्या सोचते हैं अभिनेता? प्यार, धर्म और शादी पर खुलकर की बात

Fri, 27 Nov 2026 01:30 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 27 Nov 2026 01:30 PM IST
सार
Register For Event

  • बसीर अली 'बिग बॉस 19' में नजर आ चुके हैं।
  • बता दें कि बसीर, बानी जे को डेट कर रहे हैं और दोनों की मुलाकात 'एमटीवी रोडीज रिबर्थ' में हुई थी।
  • हाल ही में बसीर ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते, धर्म और मां की सलाह को लेकर बात की है।

विज्ञापन
Baseer Ali Opened Up About Relationship With Bani J Religion And Love
बसीर अली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी रियलिटी शो की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले बसीर अली और बानी जे इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की पहली मुलाकात एमटीवी रोडीज रिबर्थ में हुई थी, जहां वे गैंग लीडर के तौर पर नजर आए थे। अब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन


हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में दोनों ने अपने रिश्ते, एक-दूसरे को समझने और शादी को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान बसीर ने धर्म और प्यार को लेकर अपनी सोच भी साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उन्हें रिश्ते में धर्म बदलने की उम्मीद न रखने की सलाह दी थी, जिसे वह आज भी सही मानते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Baseer Ali Opened Up About Relationship With Bani J Religion And Love
बसीर अली - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले बसीर अली?
बसीर ने बातचीत के दौरान कहा, 'जब मैं बानी से मिला, तब मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनके अंदर इतना कुछ चल रहा है। बाहर से वह शांत समुद्र की तरह दिखती हैं, लेकिन अंदर तेज लहरें हैं। सुबह ऐसा लगता है जैसे हाई टाइड हो और शाम तक लो टाइड। मैं सोच रहा था कि ठीक है, मैं इसके लिए तैयार नहीं था। मुझे नहीं पता था कि यह सब होने वाला है।'

उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे वह बानी को जानने लगे, उन्हें एहसास हुआ कि दोनों एक-दूसरे की जिंदगी में कितना कुछ जोड़ सकते हैं। बानी को समझना और उनका साथ देना बसीर के लिए कोई कोशिश नहीं, बल्कि स्वाभाविक रूप से होने वाली बात थी। उन्होंने माना कि किसी दूसरे की भावनाओं को समझने के लिए अपनी परेशानियों को पीछे रखना आसान नहीं होता, लेकिन उनके रिश्ते में यह सब धीरे-धीरे और सहज तरीके से हुआ।
विज्ञापन

Baseer Ali Opened Up About Relationship With Bani J Religion And Love
बसीर अली - फोटो : एक्स
मां की सलाह याद रखते हैं बसीर
बसीर ने शादी और धर्म को लेकर भी अपनी सोच रखी। उन्होंने बताया कि वह हमेशा से कम उम्र में शादी करने और जल्दी पिता बनने का सपना देखते थे, लेकिन जिंदगी उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं चली। इस दौरान उनकी मां को उनके दूसरे धर्म की महिलाओं के साथ रिश्तों को लेकर चिंता भी रही।

बसीर ने बताया कि उनकी मां ने एक बार उन्हें समझाया था कि अगर वह किसी दूसरे धर्म की लड़की से प्यार करते हैं, तो उनसे धर्म बदलने की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। इसे लेकर उन्होंने कहा, 'मेरी मां शायद इसलिए परेशान थीं, क्योंकि मैंने अपने धर्म से बाहर की कई लड़कियों को डेट किया है। उन्हें शायद डर था कि आखिर में मैं ऐसी लड़की के साथ रहूंगा, जो इस्लाम को नहीं मानती या उसका पालन नहीं करती। हमारी इस बारे में बात हुई और उन्हें एहसास हुआ कि हो सकता है मेरी शादी किसी ऐसे व्यक्ति से हो, जो इस्लाम को न मानता हो। उन्होंने मुझसे कहा कि अगर कभी ऐसा रिश्ता हो, तो जिस इंसान से आप प्यार करते हैं, उससे धर्म बदलने की उम्मीद कभी मत रखना।'
विज्ञापन

Baseer Ali Opened Up About Relationship With Bani J Religion And Love
बसीर अली - फोटो : इंस्टाग्राम-@baseer_bob
बसीर ने अपनी मां की बात को आगे समझाते हुए कहा कि अगर कोई इंसान करीब 30 साल से अपने धर्म का पालन कर रहा है, तो सिर्फ प्यार के लिए उससे अपना धर्म छोड़ने की उम्मीद करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर किसी रिश्ते की शुरुआत ही दूसरे व्यक्ति को धर्म बदलने के इरादे से की जाए, तो इससे रिश्ता खराब हो सकता है।

पहले भी धर्म को लेकर बोल चुके हैं बसीर
यह पहली बार नहीं है जब बसीर ने रिश्तों में धर्म को लेकर अपनी बात रखी है। इससे पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह एक दूसरे धर्म की लड़की से रिश्ता खत्म कर चुके हैं, जबकि वह लड़की इस्लाम अपनाने के लिए तैयार थी।

बसीर ने बताया था कि उन्हें उस लड़की से काफी लगाव हो गया था, लेकिन वह इस बात को लेकर सहज नहीं थे कि कोई सिर्फ उनके साथ रहने के लिए अपना धर्म बदल ले। उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या प्यार के लिए किसी को उस धर्म को छोड़ देना चाहिए, जिसे वह जिंदगीभर मानता आया है।

Baseer Ali Opened Up About Relationship With Bani J Religion And Love
बसीर अली - फोटो : सोशल मीडिया
रोडीज से बिग बॉस तक का सफर
बनी जे, जिनका असली नाम गुरबानी जज है, टीवी की जानी-मानी हस्ती, फिटनेस एंथुजियास्ट और एमटीवी रोडीज की पूर्व कंटेस्टेंट रही हैं। वह 'बिग बॉस 10' में भी नजर आ चुकी हैं।

वहीं, बसीर अली ने एमटीवी रोडीज राइजिंग से पहचान बनाई और बाद में स्प्लिट्सविला 10 और 'बिग बॉस 19' में भी हिस्सा लिया। दोनों की मुलाकात एमटीवी रोडीज रिबर्थ के दौरान हुई थी, जहां वे गैंग लीडर थे। यहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई, जो अब प्यार में बदल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed