फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anirudh Ravichander Blush After Crowd Chanting Kavya Maran Name Video Viral

अनिरुद्ध रविचंदर: इवेंट में काव्या मारन का नाम चिल्लाते नजर आए फैंस, शर्म से लाल हुए कंपोजर, वीडियो वायरल

Mon, 02 Nov 2026 01:53 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 02 Nov 2026 01:53 PM IST
सार
Register For Event

  • काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
  • अब हाल ही में कंपोजर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शर्माते हुए नजर आ रहे हैं।
  • दरअसल, अनिरुद्ध एक इवेंट का हिस्सा बने, जिसमें फैंस काव्या का नाम लेते हुए नजर आए।

विज्ञापन
Anirudh Ravichander Blush After Crowd Chanting Kavya Maran Name Video Viral
अनिरुद्ध रविचंदर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अनिरुद्ध जल्द ही अपनी मंगेतर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
विज्ञापन


इस बीच रविवार सुबह चेन्नई रन्स 2026 इवेंट में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। यहां मौजूद फैंस ने अनिरुद्ध के सामने उनकी होने वाली पत्नी काव्या मारन का नाम लेना शुरू कर दिया। यह सुनकर सिंगर मुस्कुराते और शर्माते नजर आए। अब इस इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Anirudh Ravichander Blush After Crowd Chanting Kavya Maran Name Video Viral
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने लगाए काव्या के नाम के नारे
दरअसल, चेन्नई रन्स 2026 में शामिल हुए अनिरुद्ध फैंस के साथ बातचीत कर रहे थे। तभी वहां मौजूद लोगों ने जोर-जोर से 'काव्या-काव्या' के नारे लगाने शुरू कर दिए। फैंस का यह अंदाज देखकर अनिरुद्ध अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आए हैं, जिनमें सिंगर का यह खास पल देखने को मिल रहा है।

एक वीडियो में अनिरुद्ध अपनी फिल्म 'कोलामावु कोकिला' के मशहूर गाने 'कल्याणा वयसु' को गाते नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस गाने के टाइटल का मतलब शादी की उम्र से है। ऐसे में उनकी शादी की खबरों के बीच फैंस ने इस गाने को लेकर भी खूब उत्साह दिखाया। अनिरुद्ध भी फैंस के साथ गाते और उनकी मस्ती का आनंद लेते दिखाई दिए।

इसके अलावा सिंगर ने इवेंट में मौजूद लोगों के साथ सेल्फी भी क्लिक कराई। उनकी यह तस्वीर बाद में एक फैन पेज ने एक्स पर शेयर की. तस्वीर के साथ लिखा गया, 'रॉकस्टार अनिरुद्ध आज सुबह चेन्नई रन्स 2026 इवेंट में शामिल हुए।'
विज्ञापन

Anirudh Ravichander Blush After Crowd Chanting Kavya Maran Name Video Viral
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया
नवंबर में शादी करने वाले हैं अनिरुद्ध और काव्या?
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों नवंबर में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि कपल 10 और 11 नवंबर को ग्रीस में एक इंटीमेट डेस्टिनेशन वेडिंग करेगा। इसके बाद 21 नवंबर को चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन होगा।

चेन्नई में होने वाले रिसेप्शन की तारीख की पुष्टि अक्टूबर में तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से भी की गई थी। दरअसल, काव्या के माता-पिता कलानिधि मारन और कावेरी मारन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से मुलाकात कर उन्हें समारोह में शामिल होने का न्योता दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed