फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Nepal Flood: Glacial Lakes Explained, How They Form and Why GLOF Can Cause Massive Floods

पहाड़ से आई जलप्रलय!: नेपाल बाढ़ के बाद चर्चा में 'ग्लेशियल लेक', समझें इनके फटने से कैसे मचती है तबाही

Wed, 26 Aug 2026 09:00 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 26 Aug 2026 09:00 PM IST
सार
Register For Event

नेपाल में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ के बीच ग्लेशियल झीलों की चर्चा तेज हो गई है। ऐसी झीलें ग्लेशियर के आगे, उसके किनारे या कभी-कभी उसके नीचे भी बन सकती हैं। इनके पानी को कई बार बर्फ, चट्टान और मिट्टी से बनी प्राकृतिक दीवार रोककर रखती है। आसपास की बर्फ या चट्टानों का बड़ा हिस्सा अचानक झील में गिर जाए तो भी पानी तेजी से बाहर निकल सकता है। आइए समझें पूरी प्रक्रिया...
 

विज्ञापन
Nepal Flood: Glacial Lakes Explained, How They Form and Why GLOF Can Cause Massive Floods
Nepal Flood: What are glacial lakes? - फोटो : Amar ujala

विस्तार

नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने सड़क, पुल, इमारतों और बिजली से जुड़े ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया। इस अचानक और तीव्र बाढ़ की वजहों को लेकर वैज्ञानिकों और मौसम विभाग के शुरुआती आकलन मुख्य रूप से तिब्बत में हुए हिमस्खलन और हिमताल (ग्लेसियल लेक) में हुए धमाके की ओर इशारा कर रहा है। नेपाल बाढ के बाद से दो शब्द, 'ग्लेसियल लेक' और 'GLOF' चर्चा में हैं।

विज्ञापन


ऐसे में आइए जानते हैं कि ग्लेशियल लेक क्या होती है? यह झील बनती कैसे है और पानी रुकता कैसे है? ग्लेशियल लेक खतरनाक क्यों हो सकती है और ग्लेशियल लेक फटने पर क्या होता है?

विज्ञापन

ग्लेशियल लेक क्या होती है?

ग्लेशियल लेक यानी हिमनदीय झील। सरल शब्दों में समझें तो ग्लेशियल लेक यानी बर्फ के पिघलने से पहाड़ों पर बनने वाली झील। ग्लेशियर के पिघलने से जमा हुआ पानी जब पहाड़ों के बीच किसी जगह पर झील बना देता है, तो उसे ग्लेशियल लेक कहते हैं।

यह झील बनती कैसे है और पानी रुकता कैसे है?

ग्लेशियर यानी बर्फ की बहुत बड़ी और मोटी परत, जो पहाड़ों पर लंबे समय से जमा होती है। जब तापमान बढ़ता है तो ग्लेशियर का कुछ हिस्सा पिघलता है। यह पानी पहाड़ों की किसी गहरी जगह में जमा हो सकता है और धीरे-धीरे एक झील का रूप ले सकता है।

ऐसी झीलें ग्लेशियर के आगे, उसके किनारे या कभी-कभी उसके नीचे भी बन सकती हैं। इनके पानी को कई बार बर्फ, चट्टान और मिट्टी से बनी प्राकृतिक दीवार रोककर रखती है।

विज्ञापन

ग्लेशियल लेक खतरनाक क्यों हो सकती है?

हर ग्लेशियल झील खतरनाक नहीं होती। समस्या तब पैदा होती है जब झील में पानी लगातार बढ़ता जाए और उसे रोकने वाली प्राकृतिक दीवार कमजोर हो जाए।

ग्लेशियल झील की प्राकृतिक दीवार कई बार ग्लेशियर से निकली मिट्टी, पत्थरों और चट्टानों यानी मोरैन से बनी होती है। यह कोई मजबूत कंक्रीट की दीवार नहीं होती। इसलिए इसमें दरार पड़ने, इसका कुछ हिस्सा टूटने या पानी के ऊपर से बहने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

इसके अलावा आसपास की बर्फ या चट्टानों का बड़ा हिस्सा अचानक झील में गिर जाए तो भी पानी तेजी से बाहर निकल सकता है। भारी बारिश और बर्फ या चट्टानों के खिसकने जैसी घटनाएं भी इस खतरे को बढ़ा सकती हैं।

ग्लेशियल लेक फटने पर क्या होता है?

ग्लेशियल झील के अचानक टूटने या उसका पानी तेजी से बाहर निकलने की घटना को ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड यानी GLOF कहा जाता है।

इसे सामान्य बाढ़ से थोड़ा अलग समझना जरूरी है। सामान्य बाढ़ में पानी धीरे-धीरे बढ़ सकता है, लेकिन GLOF में झील का बहुत सारा पानी अचानक पहाड़ से नीचे की ओर तेजी से बहता है।

पहाड़ों की ढलान के कारण पानी बहुत तेज गति से नीचे आता है। रास्ते में यह अपने साथ मिट्टी, पत्थर, बर्फ और दूसरी चीजें भी बहा लाता है। इससे नदी का बहाव अचानक कई गुना बढ़ जाता है और नीचे बसे गांवों, सड़कों, पुलों तथा बिजली परियोजनाओं को भारी नुकसान होने की संभावना रहती है।

क्या हर ग्लेशियल झील फट जाती है?

नहीं... यह जरूरी नहीं। केवल ग्लेशियल झील का मौजूद होना इस बात का संकेत नहीं है कि वह जल्द फट जाएगी। खतरा झील के आकार, उसमें पानी की मात्रा, उसे रोकने वाली प्राकृतिक दीवार की स्थिति और आसपास की भौगोलिक परिस्थितियों समेत कई चीजों पर निर्भर करता है। इसीलिए वैज्ञानिक उपग्रह तस्वीरों और जमीन पर किए जाने वाले सर्वे के जरिए ऐसी झीलों की निगरानी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed