{"_id":"6aec69524dde4fb93806f889","slug":"iit-guwahati-researchers-use-drones-and-ai-to-decode-traffic-patterns-on-indian-roads-2026-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी गुवाहाटी: ड्रोन से पता चलेगी सड़कों पर ट्रैफिक की चाल, AI बताएगा कब और कैसे लग सकता है जाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आईआईटी गुवाहाटी: ड्रोन से पता चलेगी सड़कों पर ट्रैफिक की चाल, AI बताएगा कब और कैसे लग सकता है जाम
Thu, 05 Nov 2026 05:02 PM IST
शिवम तिवारी
नई दिल्ली, पीटीआई
नई दिल्ली, पीटीआई
Published by: शिवम तिवारी
Updated Thu, 05 Nov 2026 05:02 PM IST
आईआईटी गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक की चाल समझने के लिए नए मॉडल तैयार किए हैं। दिल्ली के पास एक हाईवे से 36 हजार से ज्यादा वाहनों का डेटा जुटाया गया। इस शोध से ट्रैफिक जाम, सड़क डिजाइन, सिग्नल व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
आईआईटी गुवाहाटी
- फोटो : AI Generated
विस्तार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक की चाल समझने के लिए नए मॉडल तैयार किए हैं। इसके लिए दिल्ली के पास एक हाईवे से ड्रोन के जरिए ट्रैफिक का वीडियो और डेटा जुटाया गया। इस अध्ययन में 36 हजार से ज्यादा वाहनों और उनकी करीब 90 लाख लोकेशन का विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं ने इस जानकारी के आधार पर गणितीय और मशीन लर्निंग मॉडल बनाए हैं, जो सड़क पर वाहनों की गति और ट्रैफिक की स्थिति का अंदाजा लगाने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सड़कों के लिए नए मॉडल क्यों जरूरी?
आईआईटी गुवाहाटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर अखिलेश के मौर्य के मुताबिक, भारत की सड़कों पर ट्रैफिक का तरीका कई दूसरे देशों से अलग है। यहां एक ही सड़क पर बाइक, ऑटो, कार, बस और दूसरे तरह के वाहन चलते हैं। कई जगह पैदल चलने वाले लोग भी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में वाहनों के बीच दूरी और उनकी रफ्तार में काफी अंतर होता है। पहले से बने कई ट्रैफिक मॉडल उन सड़कों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जहां वाहनों की आवाजाही ज्यादा व्यवस्थित होती है। इसलिए वे भारतीय सड़कों की स्थिति को पूरी तरह नहीं समझ पाते।
विज्ञापन
ड्रोन से कैसे जुटाया गया डेटा?
शोधकर्ताओं ने दिल्ली के बाहरी इलाके में आठ लेन वाले एक हाईवे पर दिन के समय ड्रोन उड़ाकर वीडियो रिकॉर्ड किए। इस सड़क पर दोनों तरफ अलग-अलग लेन थीं और चौड़े किनारे भी बने हुए थे। ड्रोन से मिले वीडियो के आधार पर वाहनों की संख्या, उनकी रफ्तार और एक-दूसरे से दूरी का अध्ययन किया गया। इसके बाद यह समझने की कोशिश की गई कि सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ उनकी गति में किस तरह बदलाव आता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, ड्रोन से एक बड़े इलाके में एक साथ कई वाहनों की गतिविधियों को बारीकी से देखना संभव हुआ।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X