फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI CSEET Admit Card 2026 Released: Download October Exam Hall Ticket at icsi.edu

आईसीएसआई: अक्तूबर सत्र की कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, कैसे करें डाउनलोड?

Mon, 21 Sep 2026 06:01 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 21 Sep 2026 06:01 PM IST
सार
Register For Event

ICSI CSEET Admit Card 2026: आईसीएसआई ने सीएसईईटी अक्तूबर 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 1, 3, 5 और 7 अक्तूबर को होगी। उम्मीदवार यूनिक रिक्वेस्ट आईडी और जन्मतिथि की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
ICSI CSEET Admit Card 2026 Released: Download October Exam Hall Ticket at icsi.edu
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ICSI CSEET Admit Card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) अक्तूबर 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी यूनिक आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।

विज्ञापन


आईसीएसआई की ओर से सीएसईईटी अक्तूबर 2026 परीक्षा का आयोजन 1, 3, 5 और 7 अक्तूबर को किया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी और परीक्षा वाले दिन के निर्देश भी संस्थान की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

1 अक्तूबर से शुरू होगी सीएसईईटी परीक्षा

सीएसईईटी अक्तूबर 2026 की परीक्षा चार दिनों में होगी। अलग-अलग विषयों की परीक्षा की तारीख इस तरह है।

 
तारीख विषय
1 अक्तूबर 2026 बिजनेस कम्युनिकेशन
3 अक्तूबर 2026 फंडामेंटल्स ऑफ अकाउंटिंग
5 अक्तूबर 2026 इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरनमेंट
7 अक्तूबर 2026 बिजनेस लॉ एंड मैनेजमेंट

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लेकर जाना जरूरी होगा। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

परीक्षा से पहले जारी होंगे जरूरी निर्देश

आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा वाले दिन से जुड़े जरूरी निर्देश भी अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले इन निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा।

विज्ञापन

दिसंबर में होगी सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा

दिसंबर 2026 में होने वाली सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा की तारीखें भी जारी की गई हैं। यह परीक्षा 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 28 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

CSEET Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • वेबसाइट पर दिए गए “Download CSEET Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नया पेज खुलेगा।
  • यहां अपना CSEET Unique Request ID और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • जरूरी जानकारी भरने के बाद सबमिट करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed