फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   FMGE October 2026 City Intimation Slip Released: Admit Card on October 27, Check Download Steps

एफएमजीई अक्तूबर 2026 की सिटी स्लिप जारी: 31 अक्तूबर को होगी परीक्षा, कब आएगा प्रवेश पत्र? नोट करें तारीख

Tue, 20 Oct 2026 01:45 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 20 Oct 2026 01:45 PM IST
सार
Register For Event

एनबीईएमएस ने एफएमजीई अक्तूबर 2026 की परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके परीक्षा शहर देख सकते हैं। परीक्षा 31 अक्तूबर को होगी, जबकि एडमिट कार्ड 27 अक्तूबर को जारी किया जाएगा।
 

विज्ञापन
FMGE October 2026 City Intimation Slip Released: Admit Card on October 27, Check Download Steps
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (एफएमजीई) अक्तूबर 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आवंटित परीक्षा का शहर देख सकते हैं। परीक्षा 31 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

कब जारी होगा एफएमजीई का एडमिट कार्ड?

एफएमजीई अक्तूबर 2026 का एडमिट कार्ड 27 अक्तूबर को जारी किया जाना निर्धारित है। परीक्षा से चार दिन पहले उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज अपना नाम, अन्य विवरण, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देश ध्यान से जांचने चाहिए। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और वैध पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

सिटी स्लिप में क्या जानकारी मिलेगी?

सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से उम्मीदवार यह जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। इससे उन्हें यात्रा और ठहरने की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी। ध्यान दें कि सिटी स्लिप में परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी, परीक्षा केंद्र का सटीक पता नहीं। केंद्र से संबंधित विस्तृत जानकारी एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एफएमजीई अक्तूबर 2026 की सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर परीक्षा अनुभाग में जाकर एफएमजीई का विकल्प चुनें।
  3. अक्तूबर 2026 सत्र से संबंधित आवेदन लिंक खोलें।
  4. अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड या मांगे गए लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  5. एफएमजीई परीक्षा शहर की सूचना वाली स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
  6. आवंटित परीक्षा शहर और अन्य विवरण जांचें।
  7. स्लिप डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

परीक्षा के दिन किन बातों का रखें ध्यान?

एफएमजीई अक्तूबर 2026 की परीक्षा 31 अक्तूबर को आयोजित होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें और एडमिट कार्ड जारी होने पर उसे भी डाउनलोड कर लें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और वैध पहचान पत्र ले जाना न भूलें। परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देश एडमिट कार्ड पर दिए विवरण के अनुसार चेक करें। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed