फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Commonwealth Master’s Scholarship: Study in the UK with Full Tuition Fee Support

यूके: मास्टर्स करने वालों के लिए शानदार मौका, 2000 पाउंड तक मिलेगा मासिक भत्ता; जानें इस स्कॉलरशिप की खासियतें

Fri, 11 Sep 2026 02:50 PM IST
शाहीन परवीन सुनंदा राव, कॅरिअर सलाहकार
सुनंदा राव, कॅरिअर सलाहकार Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 11 Sep 2026 02:50 PM IST
सार
Register For Event

अगर यूके में मास्टर्स करने का सपना है, तो कॉमनवेल्थ मास्टर्स स्कॉलरशिप के जरिए पढ़ाई का मौका मिल सकता है। इसके लिए 20 अक्तूबर तक आवेदन करें।

विज्ञापन
Commonwealth Master’s Scholarship: Study in the UK with Full Tuition Fee Support
छात्रवृत्ति (Scholarship) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

कॉमनवेल्थ मास्टर्स स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। यूके की कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप कमीशन (सीएससी) द्वारा संचालित यह स्कॉलरशिप कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप एंड फेलोशिप प्लान (सीएसएफपी) के तहत दी जाती है। सीएससी विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमियों से आने वाली उत्कृष्ट प्रतिभाओं को अवसर देता है। स्कॉलरशिप के माध्यम से उम्मीदवारों को यूके की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में मास्टर्स स्तर की पढ़ाई करने का मौका मिलता है। यह पहल यूके और कॉमनवेल्थ देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय साझेदारी, ज्ञान के आदान-प्रदान और सहयोग को भी मजबूत करती है।
विज्ञापन

 

किन छात्रों के लिए है

इसका उद्देश्य ऐसे छात्रों को आवश्यक ज्ञान, विशेषज्ञता और व्यावहारिक कौशल हासिल करने में मदद करना है, जो अपने देश में सतत विकास और सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दे सकें। यह स्कॉलरशिप मुख्य रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है, जिनके पास यूके में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना तो है, लेकिन वे सामान्य परिस्थितियों में इसकी पढ़ाई और अन्य खर्चों को वहन करने में सक्षम नहीं हैं। इस पहल के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को यूके की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा हासिल करने और अपने कॅरिअर के साथ-साथ अपने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने का अवसर मिलता है।

जरूरी योग्यताएं

कॉमनवेल्थ मास्टर्स स्कॉलरशिप के लिए उम्मीदवार के पास सितंबर 2027 तक कम से कम द्वितीय श्रेणी की स्नातक डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार को यह भी साबित करना होगा कि वह बिना छात्रवृत्ति के ब्रिटेन में पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकता। साथ ही, सभी जरूरी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में जमा करना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक सुविधाएं भी प्राप्त होंगी

इसके तहत चयनित छात्रों को कई आर्थिक सुविधाएं मिलती हैं। इसमें ब्रिटेन आने और पढ़ाई पूरी होने के बाद वापस जाने का हवाई किराया शामिल है। साथ ही, पूरी ट्यूशन फीस कवर की जाती है, इसलिए छात्र को अपनी फीस नहीं देनी पड़ती। रहने और रोजमर्रा के खर्च के लिए 1,712 पाउंड प्रतिमाह, जबकि लंदन में पढ़ने वाले छात्रों को 2,000 पाउंड प्रतिमाह का भत्ता दिया जाता है। इसके अलावा, पढ़ाई से जुड़ी यात्रा के खर्च के लिए स्टडी ट्रैवल ग्रांट भी मिलता है।
  • कम और मध्यम आय वाले कॉमनवेल्थ देशों के योग्य उम्मीदवार इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • ऐसे उम्मीदवार, जो यूके की किसी यूनिवर्सिटी में फुल-टाइम मास्टर्स डिग्री करना चाहते हैं।
  • ऐसे प्रतिभाशाली उम्मीदवार, जो अपनी शिक्षा और कौशल के माध्यम से अपने देश के सतत विकास और प्रगति में योगदान देना चाहते हैं।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर, 2026 शाम चार बजे तक है। आप आधिकारिक वेबसाइट cscuk.fcdo.gov.uk/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह छात्रवृत्ति उन छात्रों के लिए है, जिनकी पढ़ाई सितंबर/अक्तूबर 2027 से ब्रिटेन में शुरू होगी। उम्मीदवारों को अपना आवेदन ‘सीएससी सेंट्रल’ ऑनलाइन आवेदन प्रणाली के माध्यम से जमा करना होगा। ध्यान रखें कि सीएससी केवल ‘सीएससी सेंट्रल’ के जरिये जमा किए गए आवेदन और दस्तावेजों को ही स्वीकार करता है। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन या दस्तावेज मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed