फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Centre urges Kerala to decide on PM SHRI scheme

शिक्षा समाचार: पीएम श्री योजना पर केरल सरकार से जल्द फैसले की मांग, केंद्र ने लिखा पत्र; जानें क्या कहा

Fri, 11 Sep 2026 01:35 PM IST
पीटीआई Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 11 Sep 2026 01:35 PM IST
सार
Register For Event

केंद्र सरकार ने केरल को पीएम श्री योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा है। केंद्रीय शिक्षा सचिव का पत्र मिलने के बाद राज्य सरकार इस मुद्दे पर चर्चा कर फैसला लेगी।

विज्ञापन
Centre urges Kerala to decide on PM SHRI scheme
पीएम श्री योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामान्य शिक्षा मंत्री एन. शमसुद्दीन ने शुक्रवार को बताया कि केंद्र सरकार ने केरल सरकार को PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने के लिए पत्र भेजा है। केंद्रीय शिक्षा सचिव का यह पत्र दो दिन पहले राज्य के मुख्य सचिव को मिला। शमसुद्दीन ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा करने के बाद ही कोई फैसला लेगी।

विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से कहा, "केंद्रीय शिक्षा सचिव का हमारे मुख्य सचिव को भेजा गया पत्र कहता है कि इस पर जल्द से जल्द फैसला लिया जाना चाहिए ताकि बाकी योजनाएं आगे बढ़ सकें। इसे मिले हुए दो-तीन दिन हो गए हैं। हम इस संदर्भ में इस पर चर्चा करेंगे।" 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चर्चा के बाद ही इस योजना पर राज्य का रुख स्पष्ट किया जाएगा। 

उन्होंने कहा, "मैं अकेले कोई बयान नहीं दे सकता। मुख्यमंत्री और हमारी UDF लीडरशिप मिलकर फैसला करेंगे और मुख्यमंत्री ही इसकी घोषणा करेंगे।" शमसुद्दीन ने कहा कि केरल में PM SHRI योजना को लेकर अलग-अलग राय है और सरकार की आपत्तियां अभी भी बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

PM SHRI योजना पर पहले भी हुआ था समझौता?

  • पिछली LDF सरकार ने PM SHRI योजना लागू करने के लिए केंद्र के साथ समझौता (MoU) किया था।
  • बाद में LDF के अंदर विरोध और UDF की आपत्ति के बाद इस समझौते को रोक दिया गया।
  • UDF सरकार बनने के बाद इस मामले की समीक्षा के लिए कैबिनेट की एक उप-समिति बनाई गई।
  • यह समिति तय करेगी कि राज्य को PM SHRI योजना लागू करनी चाहिए या इससे बाहर रहना चाहिए।
  • PM SHRI योजना के तहत देशभर में 14,500 स्कूलों को बेहतर बनाने का लक्ष्य है।
  • योजना से करीब 18 लाख छात्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
  • इन स्कूलों को मॉडल स्कूल के तौर पर विकसित किया जाना है, जहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुसार पढ़ाई और व्यवस्था को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed