फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE LOC Correction Window 2026-27: Class 10, 12 Details Edit Till November 7

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027: एलओसी में संशोधन शुरू, सात नवंबर अंतिम तिथि; कौन सी जानकारियों में सुधार का मौका?

Mon, 02 Nov 2026 08:23 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 02 Nov 2026 08:23 PM IST
सार
Register For Event

सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के एलओसी विवरण में सुधार की सुविधा शुरू की है। स्कूल 7 नवंबर तक नाम, जन्मतिथि और विषय सहित जरूरी जानकारियां ठीक कर सकेंगे। इसके बाद कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा।
 

विज्ञापन
CBSE LOC Correction Window 2026-27: Class 10, 12 Details Edit Till November 7
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की सूची (List of Candidates-LOC) में सुधार करने का अवसर दिया है। बोर्ड ने स्कूलों के लिए एलओसी सुधार विंडो खोल दी है। स्कूल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से 7 नवंबर 2026 तक विद्यार्थियों के विवरण में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे एलओसी में दर्ज विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जानकारी की अच्छी तरह जांच करें। इसमें विद्यार्थी का नाम, माता-पिता या अभिभावक का नाम, जन्मतिथि और चुने गए विषय शामिल हैं। सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद एलओसी के विवरण में सुधार का कोई दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

एलओसी में किन जानकारियों को ठीक किया जा सकता है?

सीबीएसई की अधिसूचना के अनुसार, यदि विद्यार्थी या स्कूल को किसी विवरण में गलती मिलती है, तो निर्धारित समय के भीतर उसे सुधारा जा सकता है। इन जानकारियों की जांच करना जरूरी है:

विज्ञापन
विज्ञापन
  • विद्यार्थी का पूरा नाम।
  • पिता का नाम।
  • माता का नाम।
  • अभिभावक का नाम।
  • जन्मतिथि (Date of Birth)।
  • कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए चुने गए विषय।

बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे सभी विवरणों का सत्यापन करें, ताकि परीक्षा से संबंधित रिकॉर्ड में किसी तरह की गलती न रहे।

स्कूलों को अभिभावकों और विद्यार्थियों को सूचना देने का निर्देश

सीबीएसई ने सभी संबंधित स्कूलों से कहा है कि वे एलओसी सुधार की समय-सारणी के बारे में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को जानकारी दें। स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्यार्थियों के सभी विवरण सही कर दिए जाएं। बोर्ड के अनुसार, यदि विद्यार्थी का नाम, माता-पिता या अभिभावक का नाम, जन्मतिथि अथवा चुने गए विषय में कोई गलती है, तो उसे इसी सुधार अवधि में ठीक किया जाना चाहिए।

अभिभावक किन बातों की जांच जरूर करें?

सीबीएसई ने अभिभावकों को भी अपने बच्चों की एलओसी में दर्ज जानकारी ध्यान से जांचने की सलाह दी है। छोटी-सी गलती भी आगे चलकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों में परेशानी पैदा कर सकती है। अभिभावकों को विशेष रूप से इन बातों पर ध्यान देना चाहिए:

1. नाम की पूरी वर्तनी चेक करें: विद्यार्थी का नाम और माता-पिता के नाम पूरे लिखे होने चाहिए। नाम के स्थान पर संक्षिप्त रूप या केवल छोटे नाम दर्ज नहीं होने चाहिए।

2. उपनाम यानी सरनेम जरूर चेक करें: बोर्ड ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे देखें कि विद्यार्थी का सरनेम दर्ज है या नहीं। खासतौर पर उन विद्यार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण है, जो भविष्य में विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं। कई देशों में आधिकारिक दस्तावेजों के लिए सरनेम जरूरी होता है।

3. जन्मतिथि का मिलान करें: यदि विद्यार्थी का पासपोर्ट बना हुआ है, तो उसमें दर्ज जन्मतिथि का एलओसी में दी गई जन्मतिथि से मिलान करें। दोनों विवरण एक जैसे होने चाहिए।



4. चुने गए विषयों की जांच करें: कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के विषयों का सावधानी से सत्यापन करना जरूरी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सुधार की अवधि समाप्त होने के बाद विषय बदलने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

7 नवंबर के बाद नहीं मिलेगा सुधार का दूसरा मौका

सीबीएसई ने स्पष्ट कर दिया है कि 7 नवंबर 2026 को सुधार विंडो बंद होने के बाद एलओसी में बदलाव का कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा। इसलिए स्कूलों और अभिभावकों को अंतिम तारीख से पहले सभी विवरणों की जांच पूरी करनी होगी। इस सुविधा का उद्देश्य एलओसी में विद्यार्थियों का सही विवरण दर्ज कराना और आगामी बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन सुचारु रूप से सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed