Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Asks Schools to Celebrate Constitution Day 2026 with Three Activities, Check Here Instructions

संविधान दिवस 2026: स्कूलों में होंगी तीन खास गतिविधियां, सीबीएसई ने जारी किया नोटिस, जानें क्या निर्देश दिए

Tue, 24 Nov 2026 11:30 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 24 Nov 2026 11:30 AM IST
सार
Register For Event

सीबीएसई ने संबद्ध स्कूलों को 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस मनाने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ, संविधान सभा के सदस्यों पर शोध और पोस्टर सहित रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
 

विज्ञापन
CBSE Asks Schools to Celebrate Constitution Day 2026 with Three Activities, Check Here Instructions
CBSE Asks Schools to Celebrate Constitution Day 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों को 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस मनाने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों से परिचित कराने के लिए तीन तरह की गतिविधियां आयोजित करने का सुझाव दिया है। बोर्ड ने स्कूल प्रमुखों से कहा है कि वे संविधान दिवस के आयोजन में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


संविधान दिवस भारतीय संविधान को अपनाए जाने की याद में मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों की जानकारी दी जाती है।

विज्ञापन

स्कूलों में कौन-कौन सी गतिविधियां होंगी?

सीबीएसई ने संविधान दिवस के लिए तीन प्रमुख गतिविधियों का सुझाव दिया है।

1. सुबह की सभा में संविधान की प्रस्तावना का पाठ
बोर्ड ने स्कूलों को 26 नवंबर को सुबह की सभा के दौरान विद्यार्थियों से संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराने के लिए कहा है। इसके लिए सर्कुलर के साथ दिए गए परिशिष्ट में प्रस्तावना उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


2. संविधान सभा के सदस्यों पर शोध
स्कूल विद्यार्थियों को अपने जिले या राज्य से संबंधित संविधान सभा के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। विद्यार्थी इन सदस्यों के जीवन, योगदान और संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर शोध कर सकते हैं। इसके बाद वे अपने निष्कर्षों को अन्य विद्यार्थियों के सामने प्रस्तुत भी कर सकते हैं। इस गतिविधि में विद्यार्थियों और शिक्षकों की मदद के लिए सीबीएसई ने एक आधिकारिक संसाधन लिंक भी साझा किया है।

3. पोस्टर और रचनात्मक प्रतियोगिताएं
बोर्ड ने स्कूलों में पोस्टर बनाने और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित करने का भी सुझाव दिया है। इसके अलावा विद्यार्थी संविधान की भावना से प्रेरित बुकमार्क, बैज और कोलाज तैयार कर सकते हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थी रचनात्मक तरीके से संवैधानिक मूल्यों की अपनी समझ व्यक्त कर सकेंगे।

27 नवंबर तक अपलोड करनी होगी गतिविधियों की रिपोर्ट

सीबीएसई ने स्कूलों को आयोजित गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी का विवरण जमा करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ गतिविधियों की जियोटैग की गई तस्वीरें और वीडियो भी अपलोड करने होंगे। स्कूलों को यह जानकारी बोर्ड के सर्कुलर में दिए गए गूगल फॉर्म के माध्यम से 27 नवंबर 2026 तक जमा करनी होगी।



यहां देखें सीबीएसई का सर्कुलर...
 

एनसीईआरटी ने संविधान के इतिहास पर तैयार किया नोट

सीबीएसई ने सर्कुलर के साथ राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से तैयार एक संक्षिप्त नोट भी संलग्न किया है। इसमें भारतीय संविधान के ऐतिहासिक विकास की जानकारी दी गई है। साथ ही संविधान निर्माण में योगदान देने वाली प्रमुख हस्तियों का परिचय भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed