फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Inter Special, Compartment Exam 2026: Apply by April 2, Check Dates, Result Timeline and Details

Bihar Board: इंटर विशेष, कंपार्टमेंटल परीक्षा पर बीएसईबी ने दी जरूरी जानकारी; इस दिन तक करें आवेदन

Thu, 26 Mar 2026 08:38 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 26 Mar 2026 08:38 PM IST
सार
Register For Event

BSEB Inter Special, Compartment Exam 2026: बिहार बोर्ड ने इंटर स्पेशल व कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए आवेदन 25 मार्च से 2 अप्रैल तक मांगे हैं। रिजल्ट 31 मई तक जारी हो सकता है। ये परीक्षा फेल या अंक सुधार चाहने वाले छात्रों के लिए है, ताकि वे उसी सत्र में आगे पढ़ाई जारी रख सकें।
 

विज्ञापन
BSEB Inter Special, Compartment Exam 2026: Apply by April 2, Check Dates, Result Timeline and Details
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)

विस्तार

BSEB Inter Special, Compartment Exam 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट स्पेशल परीक्षा 2026 और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा शुल्क जमा करने से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


यह सूचना उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो इंटरमीडिएट परीक्षा में एक या अधिक विषयों में पास नहीं हो सके हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इस प्रक्रिया में स्कूल के प्राचार्य और संस्थान प्रमुख की भी अहम भूमिका होगी, क्योंकि वही छात्रों के आवेदन की पुष्टि करेंगे।
विज्ञापन


जारी निर्देश के अनुसार, योग्य छात्र अपने-अपने स्कूल के माध्यम से 2 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पूरा करें। आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से बीएसईबी के आधिकारिक पोर्टल पर ही पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने इससे पहले 12वीं का रिजल्ट घोषित करने के बाद स्क्रूटिनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी और साथ ही स्पेशल व कंपार्टमेंटल परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया था। 23 मार्च 2026 को परिणाम घोषित होने के बाद अब यह अगला चरण शुरू किया गया है।


2 अप्रैल तक तक करें आवेदन

बोर्ड के अनुसार, इंटरमीडिएट स्पेशल परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगी।

इन दोनों परीक्षाओं के परिणाम 31 मई 2026 तक घोषित किए जाने की संभावना है। इससे छात्रों को उसी शैक्षणिक सत्र में आगे की पढ़ाई के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने का मौका मिलेगा और उनका साल खराब नहीं होगा।

ऐसे करें चेक रिजल्ट

जो छात्र अपना इंटरमीडिएट रिजल्ट देखना चाहते हैं, वे अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां रिजल्ट पेज पर जाएं, जिसका पता है: amarujala.com/results
  • अब यहां बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब इंटरमीडिएट परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर डालें और सबमिट करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और मार्कशीट डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।


बता दें कि इस साल घोषित इंटरमीडिएट रिजल्ट में कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 86.23% और लड़कों का 84.09% दर्ज किया गया, जो कुल मिलाकर बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed