फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar School Librarian Eligibility Test 2026: Last Date Extended to October 31, Apply Online

बिहार: पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें कितना अतिरिक्त समय मिला

Wed, 21 Oct 2026 04:38 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 21 Oct 2026 04:38 PM IST
सार
Register For Event

बिहार पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्तूबर 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 अक्तूबर 2026 कर दिया गया है। योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन का अतिरिक्त समय मिला है।
 

विज्ञापन
Bihar School Librarian Eligibility Test 2026: Last Date Extended to October 31, Apply Online
अंतिम तिथि बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 तक ही आवेदन कर सकते थे। अब वे 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन


बिहार के सरकारी विद्यालयों में पुस्तकालयाध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। आवेदन की समय सीमा बढ़ने से उन उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय मिल गया है, जो किसी कारण से पहले आवेदन नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन

आवेदन की तारीख बढ़ने से अभ्यर्थियों को क्या फायदा होगा?

बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से किया जाएगा। राज्य में लंबे समय के बाद यह पात्रता परीक्षा आयोजित की जा रही है। करीब 18 वर्षों के अंतराल के बाद हो रही इस परीक्षा को पुस्तकालयाध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने से उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक जानकारी भरने, आवश्यक दस्तावेज तैयार करने और आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। महत्वपूर्ण तिथियां एक नजर में

  • पहले आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अक्तूबर 2026
  • नई अंतिम तिथि: 31 अक्तूबर 2026
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://sletregistration.cbrt.co.in

कौन कर सकता है आवेदन? जानें शैक्षणिक योग्यता

बिहार पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। आवेदन करने से पहले अपनी डिग्री और अंकों से जुड़ी शर्तों की जांच कर लेना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी प्रमुख शर्तें:

  • अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री (बी.लिब.आई.एससी.) या पुस्तकालय विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री (एम.लिब.आई.एससी.) होनी चाहिए।
  • सामान्य रूप से न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

कितनी है आयु सीमा? किसे मिलेगी छूट?

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा और उसमें मिलने वाली छूट के नियमों को ध्यान में रखकर ही आवेदन करना चाहिए।

  • सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है।
  • महिला, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  • उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट का प्रावधान बताया गया है।

आयु सीमा में छूट की पात्रता और गणना के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक विज्ञापन में दिए गए नियमों का पालन करना चाहिए।

परीक्षा में कितने प्रश्न होंगे? क्या गलत उत्तर पर अंक कटेंगे?

बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी और गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे। परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:

 
विवरण जानकारी
परीक्षा का माध्यम कंप्यूटर आधारित
प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय
कुल प्रश्न 150
कुल अंक 150
परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट
गलत उत्तर पर अंक कटने का प्रावधान नहीं
 

किन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न?

परीक्षा के प्रश्नपत्र को दो भागों में बांटा जाएगा। पहले भाग में पुस्तकालय विज्ञान से जुड़े प्रश्न होंगे। दूसरे भाग में सामान्य ज्ञान, शिक्षण कला और तर्कशक्ति से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • पुस्तकालय विज्ञान: 100 अंक
  • शिक्षण कला, सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति: 50 अंक

अभ्यर्थियों को दोनों भागों की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। परीक्षा में सफल होने के लिए निर्धारित अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी होगा।

परीक्षा पास करने के बाद क्या?

इस परीक्षा का उद्देश्य अभ्यर्थियों की पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए पात्रता निर्धारित करना है। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार बिहार के उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर सीधी भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। हालांकि, पात्रता परीक्षा पास करना अपने आप में नियुक्ति की गारंटी नहीं है। नियुक्ति के लिए संबंधित भर्ती प्रक्रिया और उसके नियमों को पूरा करना होगा।

बिहार पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
  2. मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के पंजीकरण संबंधी लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी बुनियादी जानकारी भरकर नया पंजीकरण करें।
  4. आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सावधानी से भरें।
  5. निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेज, अंकपत्र, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  7. आवेदन पत्र में भरी गई सभी जानकारियों की जांच करें और अंतिम रूप से जमा कर दें।
  8. आवेदन पूरा होने के बाद पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed