फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uproar at Tihar the country s highest security prison

देश की सबसे हाई सिक्योरिटी जेल में हंगामा: तिहाड़ में गैंगस्टर्स ने अफसरों को धमकाया, खुद को पहुंचानी चाही चोट

Thu, 01 Oct 2026 10:59 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 01 Oct 2026 10:59 PM IST
सार
Register For Event

तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में गैंगस्टर नवीन बाली और संदीप ढिल्लू ने हंगामा किया। उन्होंने जेलकर्मियों को धमकी दी और खुद को चोट पहुंचाई। इसके बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

विज्ञापन
Uproar at Tihar the country s highest security prison
तिहाड़ में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के सबसे हाई सिक्योरिटी तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद गैंगस्टर नवीन बाली और संदीप उर्फ ढिल्लू ने जेल में जमकर हंगामा किया। दोनों पर जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने, हमला करने की कोशिश करने और खुद को चोट पहुंचाने का आरोप है। घटना के बाद हाई सिक्योरिटी वार्ड की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल दोनों को अलग-अलग वार्ड में बंद कर दिया है।

विज्ञापन

तिहाड़ जेल के सूत्रों ने बताया कि संदीप ढिल्लू परिवार के साथ ई-मुलाकात कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक आक्रामक हो गया और जेलकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाने लगा। उसने कर्मचारियों पर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद उसने दरवाजे, दीवार और कूलर से अपना सिर पटकना शुरू कर दिया। जेलकर्मियों ने तत्काल उसे काबू कर खुद को नुकसान पहुंचाने से रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, ढिल्लू के नशे के प्रभाव में होने की आशंका के चलते उसका यूरिन टेस्ट भी कराया गया। ई-मुलाकात पूरी होने के बाद उसे उसके बैरक में ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसने सहायक अधीक्षक, मुख्य वार्डर और ड्यूटी पर तैनात वार्डरों पर फिर हमला करने की कोशिश की। वह बैरक में जाने से इनकार करते हुए अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी देने लगा। सूत्रों ने बताया कि रात में नवीन बाली ने भी अपने सेल के भीतर खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की।

विज्ञापन

इसके बाद जेल प्रशासन ने हाई सिक्योरिटी वार्ड में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी। नवीन डबास उर्फ नवीन बाली दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों में शामिल है। वह नीरज बवाना गिरोह से जुड़ा रहा है और लंबे समय से तिहाड़ जेल में बंद है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed