Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two new hospitals in Delhi will open next year

दिल्ली को सौगात: राजधानी में दो नए अस्पताल अगले साल होंगे शुरू, 40 आरोग्य मंदिर भी खुलेंगे

Wed, 25 Nov 2026 03:58 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 25 Nov 2026 03:58 PM IST
सार
Register For Event

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक में परियोजनाओं की प्रगति जांची। अगले महीने 40 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू होंगे। सीएम ने तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Two new hospitals in Delhi will open next year
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : @gupta_rekha (सोशल मीडिया)

विस्तार

दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अगले साल दो नए अस्पताल शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही अगले महीने 40 और आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक कर अस्पतालों और स्वास्थ्य परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं का काम निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैठक में परियोजना की पड़ताल 
बैठक में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए चल रहे कार्यों में किसी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


दिल्ली में मरीजों को बढ़ेंगी सुविधाएं 
दो नए अस्पतालों के शुरू होने से दिल्ली में मरीजों के लिए इलाज की सुविधाओं और अस्पतालों की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। वहीं, अगले महीने 40 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू होने से लोगों को उनके घरों के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय और गुणवत्ता से नहीं हो समझौता 
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाए और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समयसीमा का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed