{"_id":"6ac05545b5a5b67a060c16a9","slug":"preparations-underway-to-take-action-against-85-polluting-units-in-the-ncr-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वाली 85 इकाइयों पर कार्रवाई की तैयारी, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग एक्शन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वाली 85 इकाइयों पर कार्रवाई की तैयारी, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग एक्शन में
Sat, 03 Oct 2026 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:37 AM IST
आठ से 24 सितंबर के बीच हुए निरीक्षणों में कुल 85 मामलों में नियमों का उल्लंघन पाया गया। इन उल्लंघनों पर चार निर्माण परियोजनाओं, एक औद्योगिक इकाई को बंद करने और 28 डीजल जनरेटर (डीजी) सेट सील करने की कार्रवाई प्रस्तावित है।
विज्ञापन
वायु गुणवत्ता खराब
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की प्रवर्तन टास्क फोर्स (ईटीएफ) ने एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। आठ से 24 सितंबर के बीच हुए निरीक्षणों में कुल 85 मामलों में नियमों का उल्लंघन पाया गया। इन उल्लंघनों पर चार निर्माण परियोजनाओं, एक औद्योगिक इकाई को बंद करने और 28 डीजल जनरेटर (डीजी) सेट सील करने की कार्रवाई प्रस्तावित है।
विज्ञापन
ईटीएफ की 140वीं बैठक में यह रिपोर्ट रखी गई। एनसीआर में 197 निरीक्षण हुए, जिनमें 10 निर्माण, 111 औद्योगिक इकाइयों और 76 डीजी सेट की जांच शामिल थी। औद्योगिक इकाइयों की जांच में 22 निरीक्षण विशेष अभियान के तहत किए गए। उल्लंघन के मामलों में 8 निर्माण, 49 औद्योगिक और 28 डीजी सेट से जुड़े थे। 10 मामलों में पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाने की भी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
सीएक्यूएम की फ्लाइंग स्क्वॉड अब तक एनसीआर में 28,744 इकाइयों का निरीक्षण कर चुकी हैं। इन जांचों के आधार पर 1,831 क्लोजर डायरेक्शन जारी किए गए। नियमों का पालन सुनिश्चित होने के बाद 1,488 इकाइयों को दोबारा काम शुरू करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
लोनी में सभी इकाइयां गैर-अनुपालन वाली
29 सितंबर को गाजियाबाद के लोनी में 21 औद्योगिक इकाइयों की जांच की गई। जांच में सभी पर नियमों का पालन नहीं मिला। कई इकाइयों में पर्याप्त चिमनी व वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण नहीं थे, कुछ वैध संचालन की अनुमति के बिना चल रही थीं। गैर-अनुमोदित ईंधन, जिसमें कोयला भी शामिल है, का इस्तेमाल भी पाया गया। ईटीएफ ने अधिकारियों को नियमों का सख्ती से पालन कराने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।