{"_id":"6b0021f07b5d6f78660f3798","slug":"plot-to-attack-instagram-influencer-foiled-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्फ्लुएंसर पर हमले की साजिश नाकाम: गैंगस्टर राशिद के गिरोह से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्फ्लुएंसर पर हमले की साजिश नाकाम: गैंगस्टर राशिद के गिरोह से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद
Fri, 20 Nov 2026 04:04 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 20 Nov 2026 04:04 PM IST
इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को रंगदारी के लिए धमकाने की साजिश नाकाम की। गैंगस्टर राशिद केबलवाला गिरोह के दो आरोपी और एक नाबालिग हिरासत में लिए गए। पांच पिस्टल बरामद हुईं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को रंगदारी के लिए धमकाने और उस पर गोलीबारी कर दहशत फैलाने की साजिश को दिल्ली पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने गैंगस्टर राशिद केबलवाला गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके एक नाबालिग साथी को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के पास से पांच अर्ध-स्वचालित पिस्टल और 11 कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्कर्ष ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हजरत निजामुद्दीन थाना क्षेत्र में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को निशाना बनाकर गोलीबारी की जा सकती है। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को निजामुद्दीन बस्ती से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी लोनी के रहने वाले हैं और दिल्ली के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। इनके साथ मौजूद नाबालिग साथी को भी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इन्फ्लुएंसर को करीब 10 दिन पहले रंगदारी के लिए फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को राशिद बताया था और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से एक वीडियो भी मिला है, जिसमें वे धमकी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में राशिद केबलवाला गिरोह से जुड़े होने का दावा भी किया गया है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों के नाम और इन्फ्लुएंसर से मांगी गई रंगदारी की रकम का खुलासा नहीं किया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
