फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Son attacked with rods and sticks for refusing to withdraw case and wife finger broken

पुराने विवाद में नया विवाद: केस वापस ने लेने पर बेटे को रॉड-डंडों से पीटा, बचाने पहुंची मां की उंगली तोड़ी

Fri, 02 Oct 2026 05:41 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 02 Oct 2026 05:41 PM IST
सार
Register For Event

ग्रेटर नोएडा में एक पुराने मुकदमे को वापस ने लेने पर परिवार पर हमला किया गया। पीड़ित की तहरीर पर कोर्ट के आदेश से बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने एक दंपती और उनकी दो बेटियों सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Son attacked with rods and sticks for refusing to withdraw case and wife finger broken
मुकदमे को वापस ने लेने पर परिवार पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुराने मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने के विवाद में ओमैक्स एनआरआई सिटी निवासी परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोर्ट के आदेश से बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में दंपती और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। पीड़ित ने बेटे पर रॉड-डंडों से हमला करने और पत्नी की उंगली तोड़ने के साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


छेड़छाड़ के मामले में पहले दर्ज था केस
तहरीर के मुताबिक पीड़ित की पत्नी के साथ एक व्यक्ति काफी समय से छेड़खानी, अश्लील इशारे और टिप्पणियां करता था। आरोप है कि बाद में आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की। इस मामले में महिला की शिकायत पर बीटा-2 कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन


पुलिस की चार्जशीट के बाद कोर्ट में पहुंचा मामला
पुलिस ने विवेचना पूरी कर कोर्ट में आरोप-पत्र भी दाखिल कर दिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी परिवार उनसे रंजिश रखने लगा और केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केस वापस न लेने पर दी जान से मारने की धमकी
20 अगस्त 2025 को आरोपी परिवार के सदस्यों ने ओमैक्स एनआरआई डेयरी के पास उनकी पत्नी को रोककर मुकदमा वापस नहीं लेने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज हुई और पुलिस ने आरोप-पत्र कोर्ट में दाखिल किया। 

बेटा लेने निकला था दूध, रास्ते में ही आरोपी परिवार ने पकड़कर पीटा
6 सितंबर 2025 को पीड़ित का नाबालिग बेटा दूध लेने के लिए सोसाइटी की लिफ्ट से बाहर निकला था। आरोप है कि तभी आरोपी दंपती और उनकी दोनों बेटियों ने उसे घेर लिया और डंडे, लोहे की रॉड व नुकीले हथियार से हमला कर दिया। 


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
बेटे ने सिर बचाने का प्रयास किया, लेकिन शरीर के कई हिस्सों में चोट आई। शोर सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। हमले में उनकी एक उंगली टूट गई। आरोपी धमकी देने के साथ पीछा करते हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed