फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NCR Club wins VCL trophy

Noida News: एनसीआर क्लब ने जीती वीसीएल की ट्रॉफी

Sun, 23 Aug 2026 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
NCR Club wins VCL trophy
- अजय की शतकीय और नाबाद 77 रन की पारी से टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रही तीन दिवसीय वेटरन क्रिकेट लीग (वीसीएल) का रविवार को समापन हो गया। एनसीआर क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। टीम ने पहले सेमीफाइनल में वीसीएल क्लब को 111 रन से हराया और फाइनल में बीएसीए को नौ विकेट से शिकस्त दी। एनसीआर क्लब के अजय ने दोनों मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी की और दोनों मैचों में मैन ऑफ द मैच चुने गए।
सेमीफाइनल में एनसीआर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 183 रन बनाए। अजय ने 101 रन की शतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीसीएल क्लब की टीम 72 रन पर ऑलआउट हो गई। एनसीआर क्लब की ओर से रवि ने पांच विकेट लेकर टीम को 111 रन से जीत दिलाई।
विज्ञापन

फाइनल में भी अजय का बल्ला चला
फाइनल में बीएसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 114 रन बनाए। एनसीआर क्लब की ओर से रवि ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एनसीआर क्लब ने एक विकेट खोकर 117 रन बनाकर नौ विकेट से मुकाबला जीत लिया। अजय ने नाबाद 77 रन की शानदार पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी और रवि की गेंदबाजी टीम की खिताबी जीत में अहम रही। शानदार प्रदर्शन के लिए अजय को दोनों मुकाबलों में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed