फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   For the attention of Agra: 17-meter-long bridge to be built over Karban River; survey complete.

आगरा के ध्यानार्थ : करबन नदी पर बनेगा 17 मीटर लंबा पुल, सर्वे पूरा

Thu, 20 Aug 2026 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
For the attention of Agra: 17-meter-long bridge to be built over Karban River; survey complete.
- बोर्ड से मंजूरी के बाद करीब एक करोड़ रुपये खर्च करेगा प्राधिकरण
विज्ञापन

- एत्मादपुर विधायक की मांग पर निर्माण, आठ गांवों के करीब 10 हजार लोगों को होगा फायदा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन को पार कर रही करबन नदी के ऊपर माइनर ब्रिज बनाने के लिए सर्वे पूरा हो गया है। यमुना प्राधिकरण यहां करीब सात मीटर चौड़ा और 17 मीटर लंबा पुल बनाएगा। एप्रोच रोड सहित निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक से मंजूरी मिलने के बाद परियोजना विभाग ने निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह ने प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह से मुलाकात कर पुल निर्माण की मांग की थी। यह क्षेत्र प्रस्तावित आगरा अर्बन सेंटर में शामिल है। एसीईओ मनीष मीणा ने बताया कि बारिश के दौरान करबन नदी में पानी का बहाव बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी होती है। लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। पुल बनने के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि रानी और धौराऊ सहित आसपास के आठ गांवों के करीब 10 हजार लोगों को पुल का लाभ मिलेगा। सामान्य दिनों में नदी में पानी कम होने के कारण लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। बारिश के मौसम में पुल लोगों के लिए सुरक्षित आवागमन का स्थायी विकल्प उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed