{"_id":"6a870722a3bee7ab6c030583","slug":"farmers-organizations-hold-mahapanchayat-demand-for-compensation-set-to-intensify-noida-news-c-491-1-rgh1002-9579-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: किसान संगठनों ने की महापंचायत, मुआवजे की मांग होगी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: किसान संगठनों ने की महापंचायत, मुआवजे की मांग होगी तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों की मांगों के समर्थन में बुधवार को दयानतपुर गांव में किसान संगठनों ने महापंचायत की। विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को उनका हक दिलाने के लिए आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। एक सितंबर को बड़ी महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
दयानतपुर में प्रभावित किसानों का धरना करीब 20 दिनों से चल रहा है। किसान प्राधिकरण से सात प्रतिशत आवासीय भूखंड और 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अधिकारियों की ओर से मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके चलते किसान परिवारों के साथ धरना स्थल पर डटे हुए हैं। महापंचायत में भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह, भाकियू टिकैत के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन महेंद्र चौरोली और भाकियू महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा समेत अन्य किसान संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए आंदोलन को मजबूत करने की बात कही। किसान संगठनों ने बताया कि एक सितंबर की महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक करने की रणनीति तैयार की जाएगी।