फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A plan will be prepared for drains, sewers, and drinking water supply in Yamuna City.

Noida News: यमुना सिटी में ड्रेन, सीवर और पेयजल आपूर्ति की बनेगी एक योजना

Thu, 20 Aug 2026 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
A plan will be prepared for drains, sewers, and drinking water supply in Yamuna City.
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में महायोजना-2041 के लिए नाले-नालियां, सीवर और पेयजल आपूर्ति की एकल योजना बनेगी। फरीदाबाद की कंपनी आर्शिया कंसल्टिंग इंजीनियर्स को इसके लिए काम सौंपा गया है। यह कंपनी तीन महीने में सर्विस प्लान तैयार करेगी। यमुना प्राधिकरण इस पर करीब 2.95 करोड़ रुपये खर्च करेगा। बुधवार को वित्तीय बिड खुलने के बाद कंपनी को टेंडर अवॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि अभी 2031 तक का सर्विस प्लान बना था। इसके बाद महायोजना 2041 फेज-1 में लागू है। ऐसे में सर्विस प्लान भी बदलने की जरूरत है। इससे फेज-1 के 41 आवासीय व औद्योगिक सेक्टरों में मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से विकसित हो सकेंगी। इससे पता होगा कि नाले-नालियों के अलावा सीवरेज व पानी की लाइनों को किस तरह डिजाइन किया जाना है। प्राकृतिक नालों को इस सर्विस प्लान में बिना किसी बदलाव के शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

जीएम प्रोजेक्ट राजेंद्र भाटी ने बताया कि बारिश, जलापूर्ति और सीवरेज के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाकर काम करने की जगह यमुना प्राधिकरण पूरी टाउनशिप के लिए एकल इंटीग्रेटेड सर्विस मास्टर प्लान बना रहा है। तीन कंपनियां टेंडर प्रक्रिया में शामिल हुईं। अब चुनी गई कंपनी अपना काम इसी महीने शुरू करेगी। कंसल्टेंट की भूमिका सर्विस मास्टर प्लान तैयार करने के अलावा यमुना सिटी फेज-1 में इस प्लान पर काम कराने के लिए भी शामिल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन बिंदुओं पर होना है काम
- पूर्व में हुए कामों के बाद जलापूर्ति, सीवरेज नेटवर्क, ड्रेनेज सिस्टम के गैप का आकलन।
- मौजूदा और भविष्य की जरूरतों का आकलन।
- उपयोग हुए पानी का शोधन कर अधिकाधिक पुनर्उपयोग।
- आधुनिक तकनीक के उपयोग की व्यापक स्तर पर संभावनाओं का सुझाव।
- महायोजना 2041 में तय भू-उपयोग को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना।

-----

अतुल भारद्वाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed