फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfsd

Noida News: पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली किशोरी का एक और वीडियो वायरल

Mon, 31 Aug 2026 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
dfgfsd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर चर्चा में आई नाबालिग का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। 39 सेकेंड के इस वीडियो में किशोरी अपनी जिंदगी को लेकर परेशानियां बताती नजर आ रही है और बाद में प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करती है।

इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में किशोरी कहती सुनाई दे रही है कि उसकी जिंदगी नर्क बन गई है और सभी लोग 15 वर्षीय बच्ची के पीछे पड़ गए हैं। उसका आरोप है कि उसे हर जगह प्रताड़ित किया गया और उसके पास जो कुछ था, वह सब चला गया है। वीडियो में वह कहती है कि अब उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा है। वह न कहीं जा सकती है, न कहीं रह सकती है और न ही उसके पास किसी तरह की स्वतंत्रता है। इसके बाद वह गुस्से में प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन


जुलाई में दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। जिसमें एक नाबालिग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती नजर आई थी। मामले में गाजियाबाद निवासी सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता स्मृति सिंह ने 29 जुलाई को नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed