फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NDMC's 'Har Ghar Tiranga' art exhibition concludes

Delhi NCR News: एनडीएमसी की हर घर तिरंगा कला प्रदर्शनी संपन्न, 80 कलाकृतियां प्रदर्शित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की 10 दिवसीय हर घर तिरंगा 2026 कला प्रदर्शनी बृहस्पतिवार को जनपथ सबवे आर्ट गैलरी में संपन्न हो गई। समापन समारोह में एनडीएमसी अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने प्रमुख कलाकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में करीब 80 कलाकृतियों और 15 मूर्तियों के जरिये देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे का महत्व दर्शाया गया। एक लाइव पेंटिंग कार्यशाला में 10 प्रसिद्ध कलाकारों ने दर्शकों के सामने अपनी कलाकृतियां बनाईं। एनडीएमसी अध्यक्ष ने कहा कि परिषद कला, संस्कृति और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि कला समाज की भावनाओं और सामूहिक चेतना को अभिव्यक्ति देती है। भविष्य में इस आयोजन को बड़े मंच तक ले जाने की योजना है। इसके तहत ब्रिक्स देशों समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को भी जोड़ने पर विचार किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed