फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Master plan prepared to tackle traffic congestion during Diwali

दिल्ली: दिवाली पर जाम से निपटने के लिए मास्टर प्लान तैयार, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर रहेगी सख्ती

Mon, 02 Nov 2026 08:26 AM IST
Vijay Singh Pundir मोहित शुक्ला, अमर उजाला, नई दिल्ली
मोहित शुक्ला, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 02 Nov 2026 08:26 AM IST
सार
Register For Event

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बाजारों में भीड़ प्रबंधन के लिए रामलीला के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था और रणनीति का इस्तेमाल किया जाएगा। त्योहारी सीजन में बाजारों और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अवैध पार्किंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Master plan prepared to tackle traffic congestion during Diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली के त्योहार पर बाजारों में रौनक और खरीदारों की बढ़ती भीड़ के बीच सड़कों को जाम मुक्त रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होती है। इस समस्या से निपटने के लिए उत्तर पूर्वी जिला पुलिस ने विशेष मास्टर प्लान तैयार किया है। इस बार पुलिस का मुख्य जोर बाजारों में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने, अवैध पार्किंग पर रोक लगाने और लोगों को जाम से राहत दिलाने पर रहेगा।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बाजारों में भीड़ प्रबंधन के लिए रामलीला के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था और रणनीति का इस्तेमाल किया जाएगा। त्योहारी सीजन में बाजारों और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अवैध पार्किंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस का मानना है कि सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन और दुकानदारों की ओर से किया गया अतिक्रमण जाम की प्रमुख वजह बनते हैं। ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से काम करेंगी। ट्रैफिक पुलिस प्रमुख सड़कों और चौराहों पर तैनात रहकर वाहनों की आवाजाही सुचारू बनाएगी, ताकि किसी एक स्थान पर वाहनों का दबाव न बढ़े। वहीं, स्थानीय थानों की टीमें बाजारों के भीतर और आसपास अवैध पार्किंग, रेहड़ी-पटरी के कारण होने वाले अतिक्रमण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉलंटियर्स का भी मिलेगा सहयोग
व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, पुलिस मित्र और बाजार संघों का सहयोग लेने का निर्णय लिया है। भीड़भाड़ वाले बाजारों और प्रमुख चौराहों पर स्थानीय वॉलंटियर्स तैनात किए जाएंगे। ये पुलिस के साथ समन्वय बनाकर यातायात नियंत्रित करने के साथ ही खरीदारों को निर्धारित पार्किंग स्थलों की जानकारी भी देंगे। इससे बाजारों में अनावश्यक भीड़ और वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed