Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Interpol’s largest operation against car thieves; 688 thieves arrested

कार चोरों के खिलाफ इंटरपोल की सबसे बड़ी कार्रवाई: 65 देशों में छापा, 688 चोर दबोचे, 2394 गाड़ियों को किया जब्त

Sat, 21 Nov 2026 08:54 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 21 Nov 2026 08:54 AM IST
सार
Register For Event

इंटरपोल और यूरोपीय सीमा सुरक्षा एजेंसी फ्रोंटेक्स के सहयोग से 28 सितंबर से 9 अक्तूबर के बीच यह अभियान चलाया गया। ऑपरेशन कारबैक-2 के तहत 688 लोगों को गिरफ्तार किया गया और चोरी की 2394 गाड़ियां जब्त की गईं।

विज्ञापन
Interpol’s largest operation against car thieves; 688 thieves arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चोरी के वाहनों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ इंटरपोल ने 65 देशों में एकसाथ बड़ा अभियान चलाया। ऑपरेशन कारबैक-2 के तहत 688 लोगों को गिरफ्तार किया गया और चोरी की 2394 गाड़ियां जब्त की गईं। इनके अलावा 1891 वाहन पुर्जे, नशीले पदार्थ, हथियार और नकदी भी बरामद हुई। कार्रवाई में 30 संगठित आपराधिक गिरोहों का पर्दाफाश किया गया।

विज्ञापन


इंटरपोल और यूरोपीय सीमा सुरक्षा एजेंसी फ्रोंटेक्स के सहयोग से 28 सितंबर से 9 अक्तूबर के बीच यह अभियान चलाया गया। जांच एजेंसियों ने संदिग्ध वाहनों और लोगों की पहचान के लिए इंटरपोल के डाटाबेस को 15 लाख से अधिक बार खंगाला। इसमें 1180 मामलों में संदिग्ध रिकॉर्ड मिले। 4.80 लाख से अधिक वाहनों के पंजीकरण नंबरों का चोरी के वाहनों के डाटाबेस से मिलान किया गया। चोरी के वाहनों का इस्तेमाल केवल दोबारा बेचने के लिए नहीं, बल्कि ड्रग्स और हथियारों की तस्करी में भी करते हैं।
विज्ञापन


जीपीएस से पकड़ी गईं दूसरे देशों से चोरी गाड़ियां
अभियान के दौरान फ्रांस से चोरी हुई टोयोटा कार मॉरिटानिया में बरामद की गई। पुर्तगाल से चोरी हुई दो गाड़ियां सेनेगल और नाइजीरिया में पकड़ी गईं। अर्जेंटीना से चोरी हुई कार का पता बोलीविया में जीपीएस की मदद से लगाया गया। वहीं, कनाडा से चोरी की गई दो महंगी गाड़ियां मोरक्को के टैंजियर बंदरगाह पर जब्त की गईं। ग्रीस में फ्रांस के पंजीकरण नंबर वाली तीन गाड़ियां पकड़ी गईं। जांच में उनके दस्तावेज फर्जी मिले। ये कारें किराये पर लेकर यूरोपीय संघ से बाहर ले जाई जा रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed