फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband and his lover hatched a plot to kill wife strangled her

जाहिद ने बीवी की ली जान: पति-प्रेमिका ने रची साजिश, बाथरूम में घोंट दिया था गला, अवैध संबंध बने कत्ल की वजह

Sun, 13 Sep 2026 09:07 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 13 Sep 2026 09:07 AM IST
सार
Register For Event

29 अगस्त को सबीला खातून की हत्या हुई थी। पति जाहिद अली ने प्रेमिका रुखसार से शादी के लिए साजिश रचकर गला घोंटा था। पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Husband and his lover hatched a plot to kill wife strangled her
प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहबाद डेयरी थाने के प्रहलादपुर गांव में 29 अगस्त को हुई सबीला खातून की हत्या मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। सबीला का पति मोहम्मद लाल बाबू उर्फ जाहिद अली अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, इसलिए उसने प्रेमिका संग साजिश रचकर सबीला का बाथरूम में गला घोंट दिया था। पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद जाहिद अपने बेटे के साथ भाग गया था। पुलिस आरोपी को पनाह देने और उसे बिहार भागने में मदद करने वाले उसके ममेरे भाई मोहम्मद ओसामा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना के अनुसार, जाहिद का रुखसार खातून नाम की महिला से संबंध था और वह उससे शादी करना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दंपती के बीच झगड़ा होता था। सीसीटीवी से पता चला था कि वारदात के बाद आरोपी ने नोएडा जाकर अपने ममेरे भाई ओसामा से संपर्क किया था। उसने आरोपी को छिपाने में मदद करने की बात कबूली थी। 

विज्ञापन

करावल नगर में युवक की मौत, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त राजकुमार (38) के रूप में हुई है। परिजनों ने पड़ोसियों पर उसकी पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शनिवार सुबह सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को नशे में राजकुमार किसी महिला से टकरा गया था। इसी बात पर महिला के पति से उसकी कहासुनी हुई। आरोप है कि उस समय राजकुमार ने नशा किया हुआ था। धक्का-मुक्की में वह गिर गया और उसके सिर में चोट लग गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

जानकारी के अनुसार राजकुमार परिवार के साथ अंकुर एंक्लेव, करावल नगर में रहता था। इसके परिवार में पत्नी और एक बेटे के अलावा एक भाई गिरीश कुमार है। राजकुमार पेंटर थे। शुक्रवार देर रात को राजकुमार की पत्नी के मोबाइल पर कॉल कर किसी ने खबर दी कि वह जख्मी है। परिजन मौके पर पहुंचे और राजकुमार को राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed