फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water crisis deepens as pipeline bursts and repairs drag on slowly.

Gurugram News: पाइपलाइन टूटी, मरम्मत की धीमी चाल से गहराया पानी का संकट

Thu, 20 Aug 2026 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens as pipeline bursts and repairs drag on slowly.
मंगलवार की रात को हुई बारिश से काम प्रभावित, लोगों को करना होगा इंतजार
विज्ञापन

नंबर गेम -24 घंटे से पानी का संकट

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मुख्य पाइपलाइन टूटने के कारण करीब आधे शहर में बृहस्पतिवार को जलापूर्ति नहीं हुई।। वहीं, मंगलवार की रात में हुई बारिश से मरम्मत कार्य प्रभावित हुआ है। बसई के ट्रीटमेंट प्लांट से करीब 200 एमएलडी (मिलियन लीटर पर डे) पानी की आपूर्ति होती है। एनएच 48 के दूसरी ओर और गुरुग्राम के बॉर्डर इलाके में पानी की लाइफलाइन यही प्लांट है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के कर्मी मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। शुक्रवार की सुबह तक ठीक होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को इंतजार करना होगा। जीएमडीए की ओर से दावा किया गया था कि बृहस्पतिवार की शाम तक पानी नलों में आ जाएगा लेकिन काम की गति को देखकर लग रहा है कि अभी इंतजार करना होगा।

बसई, कादीपुर, चकरपुर, नाथूपुर, सिकंदपुर, गढ़ी, सिविल लाइंस, हंस एनक्लेव, सेक्टर-37, 34, 10ए, 14, 15, 15/216, 17, 18, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 39, 40, 41, 43, डीएलएफ फेज-1, 2, 3, 4, सुशांत लोक वन, साउथ सिटी वन, उद्योग विहार फेज -1 से 5 तक पानी की आपूर्ति नहीं हुई।
विज्ञापन

यह हाल तब है जबकि सेक्टरों और बिल्डर लाइसेंस कॉलोनियों में काफी संख्या में ट्यूबवेल लगाए गए हैं। जीएमडीए की लाइन से जलापूर्ति बाधित होने की स्थिति में नगर निगम या जीएमडीए की ओर से किसी तरह के टैंकर आदि की व्यवस्था भी नहीं की गई। लोगों ने पानी के इंतजार में पूरा दिन काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------------------
सुबह से लोग लगातार पानी आने की अपडेट ले रहे थे। थक हारकर कई लोगों ने टैंकर मंगवाए। प्रशासन को ऐसे हालात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। -बीएस यादव, आरडब्भ्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर 31
प्रशासन की ओर से बुधवार को कोई सूचना नहीं दी गई। वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ा। -गौरव मंगला, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-15 पार्ट वन
सुशांत लोक में वैसे भी पानी की समस्या रहती है। बुधवार से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था रखनी चाहिए। -अशोक दलवानी, आरडब्ल्यूए महासचिव, सुशांत लोक वन सी ब्लॉक
पानी की पुरानी शिकायतें तो थी ही बुधवार को पाइपलाइन टूटने की सूचना के बाद परेशानी बहुत बढ़ गई है। डीएलएफ प्रबंधन से हम लगातार अपडेट ले रहे थे कि पान कब आएगा।-गीतिका धवन, डीएलएफ फेज
डीएलएफ में कई दिन से बहुत कम पानी आ रहा था। बुधवार से बिल्कुल बंद हो गया है। टैंकरों की भी एक सीमा होती है। काफी दिक्कत हो रही है। यह स्थिति पहले गर्मियों में होती थी। -सुमन, डीएलएफ फेज-2
काफी परेशानी हुई। हम दिन भर अपडेट लेते रहे, साउथ सिटी वन में रहने वाले 3500 परिवारों को परेशानी आई। अब बता रहे हैं कि रात 11 बजे पानी आएगा। -सागर भोला, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, साउथ सिटी-1
---------------------------------------

पाइपलाइन की मरम्मत का काम चल रहा है। बारिश के चलते काम प्रभावित हुआ है। जल्द ही इसे ठीक किया जाएगा। शुक्रवार की सुबह तक लोगों की नलों में पानी पहुंच जाएगा। - अभिनव वर्मा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
--------------------------------------
गंदे पानी की आपूर्ति जांच के लिए पत्र लिखा
गुरुग्राम। पालम विहार के लोगों ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत की है। पालम विहार-सी 2 ब्लॉक के आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने इस पत्र में नगर निगम के शिकायत पोर्टल में दी गई शिकायत की कॉपी दी है। उन्होंने अनुरोध किया है कि पानी के सैंपल की जांच की जाए। इससे इलाके में बीमारियां फैलने की आशंका है। लंबे समय से यहां मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है। पालम विहार वह इलाका है जहां पानी की लाइन ड्रेनेज की लाइन के बीच से गुजरती है। इस ड्रेनेज लाइन में सीवेज की गंदगी बहती है। लोग लंबे समय से पाइप लाइन को शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। संवाद
-------------------------------------
नगर निगम की टीम ने पानी की जांच की

गुरुग्राम। सेक्टर 21 में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत के बाद जीएमडीए और नगर निगम की टीम ने सेक्टर का दौरा किया। पानी के सैंपल जांच के लिए ले गए। आरडब्ल्यूए महासचिव केएल शर्मा ने बताया कि इलाके में मिट्टी युक्त पानी आ रहा था। टीम के आने के बाद से बृहस्पपतिवार से पानी साफ आने लगा है। साफ पानी की जांच के लिए भी टीम ने दौरा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed