फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Video of two girls being stopped from offering water at a Shiva temple goes viral.

Gurugram News: शिव मंदिर में जल चढ़ाने से दो लड़कियों को रोकने का वीडियो वायरल

Fri, 21 Aug 2026 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Video of two girls being stopped from offering water at a Shiva temple goes viral.
शिव मंदिर में जल चढ़ाने से दो लड़कियों को रोकने का वीडियो वायरल
विज्ञापन




हथीन। गांव आलुका में अनुसूचित जाति की दो लड़कियों को शिव मंदिर में जल चढ़ाने से कथित तौर पर रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। घटना सोमवार की बताई जा रही है। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला दोनों लड़कियों को मंदिर में जल चढ़ाने से रोकती और छड़ी दिखाती नजर आ रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के मनीष भारद्वाज ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि मंदिर में पूजा करने से किसी हिंदू को नहीं रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोग भी हिंदू समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें मंदिर में सम्मान के साथ पूजा का अधिकार है।
विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद गांव के लोगों ने अनुसूचित जाति के परिवार से मुलाकात कर सम्मान और भाईचारा बनाए रखने का भरोसा दिया। वहीं, सरपंच पृथ्वी सिंह ने कहा कि गांव में सभी लोग आपसी सम्मान के साथ रह रहे हैं और कोई विवाद नहीं है। पुलिस के अनुसार, मामले में अभी किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article