फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Municipal Commissioner reviewed the sanitation system.

Gurugram News: निगमायुक्त ने सफाई व्यवस्था की समीक्षा की

Sun, 23 Aug 2026 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Commissioner reviewed the sanitation system.
गुरुग्राम। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर वर्चुअल बैठक में समीक्षा की। यह बैठक सफाई कर्मचारी यूनियन की हड़ताल से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर आयोजित की गई थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को नियमित सफाई और कचरा संग्रहण की सुविधा मिलती रहे। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका और रविन्द्र यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। निगमायुक्त ने अधिकारियों को वार्ड कमेटी सदस्यों से लगातार संपर्क में रहने को कहा। उन्हें वार्ड स्तर पर सफाई संबंधी समस्याओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए। स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। संयुक्त आयुक्तों को सुबह 9 से 11 बजे के बीच मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश मिले। उन्हें घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था की निगरानी करनी होगी। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और सफाई कर्मचारियों की उपलब्धता भी जांचनी होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed