{"_id":"6a873d8c833a829e5605314f","slug":"students-sports-achievements-will-be-uploaded-to-the-portal-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98351-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छात्रों की खेल उपलब्धियां पोर्टल पर होंगी अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छात्रों की खेल उपलब्धियां पोर्टल पर होंगी अपलोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की खेल उपलब्धियों को अब एमआईएस पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल, जिला, राज्य अथवा अन्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों का विवरण 31 अगस्त तक पोर्टल पर अपलोड किया जाए। इस प्रक्रिया के बाद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें स्प्रिंट योजना के तहत विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके तहत कक्षा छह से आठ और कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, उनकी खेल उपलब्धियों को एमआईएस पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के केंद्रों पर प्रशिक्षण देने की योजना है।
इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक 26 अगस्त को पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में आयोजित की जाएगी। बैठक में खेल उपलब्धियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान और आगे की प्रशिक्षण प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक 26 अगस्त को पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में आयोजित की जाएगी। बैठक में खेल उपलब्धियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान और आगे की प्रशिक्षण प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन