{"_id":"5f8d6df58ebc3e276d6baacf","slug":"ghaziabad1603104245","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय नगर बाईपास तिराहे पर एफओबी बनाने की मांग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गाजियाबाद। एन—एच 9 विजय नगर बाईपास तिराहे पर एफओबी यानी फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर लाइनपार आरडब्लूए फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल राज्यमंत्री अतुल गर्ग से उनके आवास पर मिले। एफओबी बनाने की मांग केा लेकर इस संबंध में एक ज्ञापन राज्य मंत्री अतुल गर्ग को सौंपा गया। अध्यक्ष आरके आर्य ने मंत्री अतुल गर्ग से कहा कि लाइन पार लोगों के लिए विजय नगर बाईपास तिराहे पर एफओबी बहुत जरूरी है। इसके न होने से बाईपास के निवासियों और विजय नगर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंत्री अतुल गर्ग ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को एफओबी बनवाने में पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान मंत्री अतुल गर्ग ने केंद्रीय सड़क राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह से फोन पर बात की और लोगों की समस्या से उनको अवगत कराया। मंत्री अतुल गर्ग से मिलने वालों में नेमपाल सिंह, सौराज सिंह, प्राणनाथ खुराना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।