Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पेयजल लाइन को ठीक कर गड्ढा भरने का मांंग

पेयजल लाइन को ठीक कर गड्ढा भरने का मांंग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
पेयजल लाइन को ठीक कर गड्ढा भरने का मांंग
विज्ञापन
- वैशाली सेक्टर-थर्ड एफ में नहीं हो रहा समाधान माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  वैशाली सेक्टर- थर्ड एफ में पेयजल की मेन लाइन में काफी दिनों से लीकेज की समस्या बनी है। शिकायत करने के बाद नगर निगम के कर्मचारी ठीक करने आए थे। लेकिन खानापूर्ति बरतने की वजह से अभी भी लाइन लीक पड़ी है। आरोप है कि पानी की लाइन लीक होने से अब वहां गड्ढा हो गया है। इससे गंदगी में मच्छर पनप रहे हैं। 
वैशाली निवासी आरपी जोशी का कहना है कि मकान नंबर 261 के सामने पेयजल लाइन लीक होने से गड्ढा हो गया है। पिछले दिनों नगर निगम के कर्मचारी इसे ठीक करके गए थे। लेकिन अभी भी पूरी तरह से समाधान न होने से लाइन लीक है। पानी जमा होने से गड्ढे में गंदगी हो गई है। जिससे मच्छर पनपने शुरू हो गए हैं। यदि जल्दी सफाई के बाद लाइन को ठीक नहीं किया गया तो मलेरिया के मच्छरों से बीमारी फैल सकती है। 
विज्ञापन
---------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed