Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एटीएम कार्डं बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

एटीएम कार्डं बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह के दो शातिरों को दबोचा है। दोनों शातिरों ने एक युवक का कार्ड बदलने का प्रयास किया था, लेकिन उसने शक होने पर दोनों आरोपियों को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। दोनों आरोपियों के पास से कई एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार स्याना के गांव लाडपुर निवासी सचिन अपने पिता के साथ किसी काम से बुलंदशहर आया था। बुलंदशहर में डीएम रोड पर एक एटीएम से उसने रुपये निकालने का प्रयास किया। उसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उसे बातों में फंसाकर एटीएम कार्ड बदलने का प्रयास किया। युवक ने शोर मचाते हुए अपने पिता की मदद से दोनों आरोपियों को दबोचकर पुलिस को सूचना दे दी। कालाआम चौकी प्रभारी ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तलाशी में दोनों आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के करीब दस एटीएम कार्ड बरामद हुए। नगर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed