फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Double Murder in Ghaziabad Husband Kills Wife and Daughter crime news,

गाजियाबाद में डबल मर्डर से दहशत: हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

Sat, 22 Aug 2026 08:33 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, खोड़ा (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, खोड़ा (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 22 Aug 2026 08:33 AM IST
सार
Register For Event

गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और एक बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
Double Murder in Ghaziabad Husband Kills Wife and Daughter crime news,
गाजियाबाद में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी, जबकि 14 वर्षीय दूसरी बेटी पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच जुट गई है, आरोपी को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 12:15 बजे सूचना मिली कि लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में रहने वाले राजा अंसारी ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही खोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि मूल रूप से अररिया, बिहार निवासी राजा अंसारी चौथी मंजिल पर अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम और दो बेटियों सना तबस्सुम (15) व रूबी तबस्सुम (14) के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार, वारदात में बीबी तबस्सुम और उनकी बेटी सना तबस्सुम की मौत हो गई, जबकि रूबी तबस्सुम घायल हो गई।

घायल रूबी को तत्काल उपचार के लिए एमजी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजा अंसारी को हिरासत में ले लिया है और उससे घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed