{"_id":"6a8b54fecab59226dd022598","slug":"demand-for-high-level-probe-into-head-constables-suspicious-death-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-960990-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत के मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत के मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी। साहिबाबाद के एक होटल में 16 अगस्त को दिल्ली पुलिस की हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने इसके लिए पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र भी दिया। पुलिस आयुक्त ने कार्रवाई का भरोसा दिया।
मृतका हेड कांस्टेबल के पिता ने बताया कि उनकी बेटी दिल्ली के एक थाने में हेड कांस्टेबल थीं। उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। वह मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ थीं। इस मामले में साहिबाबाद थाने में बीएनएस की धारा 69 व 108 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोपी सचिन दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है। सीसीटीवी में आरोपी कमरे में जाता दिख रहा है। 40 मिनट बाद वह बाहर आता भी दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के दौरान विसरा संरक्षित नहीं किया गया। परिजनों ने मांग की है कि जिस दुपट्टे से फंदा लगाने की बात कही जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने सही जांच नहीं की। आरोपी से बिना पूछताछ किए ही उसको जेल भेज दिया गया। उन्होंने मांग की है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ होनी चाहिए। यह सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या से जुड़ा प्रकरण है।