{"_id":"6b007d4e720b2a11f20cf859","slug":"fire-breaks-out-in-corporate-offices-in-karol-bagh-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: करोल बाग में कॉरपोरेट कार्यालयों में लगी आग, दमकल की 11 गाड़ियां पहुंचीं, लोगों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: करोल बाग में कॉरपोरेट कार्यालयों में लगी आग, दमकल की 11 गाड़ियां पहुंचीं, लोगों में मची अफरा-तफरी
Fri, 20 Nov 2026 10:33 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
करोल बाग के डब्ल्यूईए इलाके में पूसा रोड पर मेट्रो पिलर नंबर 94 के पास बृहस्पतिवार रात एक इमारत में आग लग गई। दमकल विभाग को रात 7:35 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
आग की गंभीरता को देखते हुए रात 8:40 बजे मेक-4 घोषित किया गया। इसके बाद दमकल की कुल 11 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकलकर्मियों ने आग को फैलने से रोकने और उस पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत की। फिलहाल आग लगने के कारणों, इमारत को हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। रात 10:10 बजे सहायक मंडल अधिकारी (एडीओ) मोहित ने आग बुझने के बाद स्थिति सामान्य होने की सूचना दी। आग इमारत की पहली मंजिल पर बने कॉरपोरेट कार्यालयों में लगी थी।
विज्ञापन
