{"_id":"6a873abdb01347af6f05950c","slug":"anger-erupts-among-residents-of-the-ashiana-flat-complex-over-sewage-water-issues-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-77948-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आशियाना फ्लैट परिसर में सीवर के पानी से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आशियाना फ्लैट परिसर में सीवर के पानी से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-56 में लोगों ने रोड को जाम किया, दो घंटे तक यातायात बाधित रहा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट परिसर में सीवर का पानी जमा होने से परेशान लोगों का बृहस्पतिवार को गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज लोगों ने फ्लैटों के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आशियाना फ्लैट परिसर में पिछले काफी समय से सीवर का पानी जमा है। कई स्थानों पर स्थिति इतनी खराब है कि फ्लैट परिसर के अंदर करीब एक फीट तक गंदा पानी भरा हुआ है। लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है। बाहर निकलते ही गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे कपड़े खराब हो जाते हैं।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की सीवर लाइनों की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। सीवर लाइनें जाम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और गंदा पानी फ्लैट परिसर में जमा हो रहा है। लोगों का कहना है कि वे कई बार हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश के बाद हालात और खराब हो जाते हैं। सीवर का गंदा पानी कई दिनों तक जमा रहने से आसपास बदबू फैल रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि गंदा पानी जमा होने के कारण मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है। इससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही पानी की निकासी और सीवर लाइनों की सफाई नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से बातचीत की। पुलिस ने समस्या के समाधान का भरोसा देते हुए लोगों को समझाया, जिसके बाद करीब दो घंटे बाद जाम खोल दिया गया।
स्थानीय लोगों ने अब शुक्रवार को नगर निगम पार्षद मुकेश डागर से मुलाकात करने का निर्णय लिया है। लोगों का कहना है कि वे पार्षद के सामने पूरी समस्या रखेंगे और सीवर की सफाई तथा जमा पानी की निकासी के लिए स्थायी समाधान की मांग करेंगे। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
कई वर्षों से सीवर की समस्या है। यहां कोई सुध लेने वाला नहीं है। यहां लोग शिकायत कर-कर थक चुके हैं।
- खातून, स्थानीय निवासी
अधिकारी समस्या को सुनने को तैयार ही नहीं हैं। यदि समाधान नहीं होगा तो फिर से रोड को जाम किया जाएगा।
- रमेश चंद, स्थानीय निवासी
आशियाना फ्लैट परिसर में 52 ब्लॉक हैं। यहां हजारों लोग रहते हैं। लंबे समय से लोग शिकायत करते आ रहे हैं।
- मोहित गोस्वामी, स्थानीय निवासी
सीवर की दुर्गंध में 24 घंटे रहना पड़ रहा है। इससे बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। लोग लंबे समय से परेशान हैं।
- रानी देवी, स्थानीय निवासी
आशियाना फ्लैट के बाहर सीवर लाइनों की सफाई का कार्य शुरू होने वाला है। इस बारे में आदेश जारी कर दिया गया है। आशियाना फ्लैट परिसर के अंदर की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।
- संदीप दहिया, अधीक्षण अभियंता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण