फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A massive fire has broken out in Delhi's Sadh Nagar.

Delhi Fire: साध नगर में इमारत में लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत नौ लोगों की मौत; मजिस्ट्रियल जांच का आदेश

Wed, 18 Mar 2026 11:25 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 18 Mar 2026 11:25 AM IST
सार
Register For Event

दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
A massive fire has broken out in Delhi's Sadh Nagar.
Delhi Fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के पालम इलाके के साध नगर में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग की इस घटना में से नौ लोगों की मौत हो गई है, कई लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन

 

A massive fire has broken out in Delhi's Sadh Nagar.
Delhi Fire - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। आग तेजी से फैली और इमारत के अंदर धुएं का गुबार छा गया। इस कारण अंदर रह रहे लोग बाहर नहीं निकल पाए और मदद के लिए पुकारने लगे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि तीन अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से दो ने आग से बचने के लिए राम चौक मार्केट, पलम मेट्रो स्टेशन के पास इमारत से कूदने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

A massive fire has broken out in Delhi's Sadh Nagar.
Delhi Fire - फोटो : अमर उजाला

नौ लोगों की हुई मौत
दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 7.04 बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास गली नंबर-2 स्थित एक बिल्डिंग के घर में आग लगने की कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत 30 दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। पांच मंजिला इमारत में ग्राउंड और पहली मंजिल पर कपड़ा और कॉस्मेटिक शोरूम था, जबकि शोरूम के मालिक राजेन्द्र कश्यप का परिवार दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहता था। राजेंद्र कश्यप मार्केट के प्रधान भी है। इमारत से बचाए गए लोगों में से नौ को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। मृतकों में प्रवेश (33), कमल (39), आशु (35), लाडो (70), हिमांशी (22), दीपिका (28) और तीन बच्चे मिल हैं। सचिन (29), अनिल (32) और एक दो वर्षीय लड़की इलाज चल रहा हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कॉस्मेटिक शॉप थी। घर के अंदर ही शोरूम बनाया हुआ था। स्थानीय लोगों का दावा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। जब आग लगी, तो घर में रहने वाले सब सो रहे थे।

विज्ञापन

A massive fire has broken out in Delhi's Sadh Nagar.
दिल्ली में इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

मौके से मिली वीडियो फुटेज में इमारत से धुएं के मोटे बादल उठते और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं, जबकि दमकलकर्मी संकरी गलियों और धुएं से भरे इंटीरियर्स में प्रवेश कर लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे थे।अधिकारियों ने कहा कि आग को काबू में कर लिया गया है। क्षेत्र को घेर लिया गया है और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। आग के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, और जांच जारी है। दिल्ली पुलिस के पालम थाने के पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दीवार तोड़ने की भी कोशिश की ताकि दीवार तोड़कर लोगों को बचाया जा सके।

A massive fire has broken out in Delhi's Sadh Nagar.
पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दीवार तोड़ने की भी कोशिश की - फोटो : अमर उजाला

सीएम रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पालम में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी आग की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। जिला प्रशासन, दिल्ली फायर सर्विस विभाग और दिल्ली पुलिस बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं।

A massive fire has broken out in Delhi's Sadh Nagar.
दिल्ली में इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के उपराज्यपाल ने जताया दुख
पालम मेट्रो स्टेशन के पास एक रिहायशी इमारत में लगी आग की घटना पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'पालम मेट्रो स्टेशन के पास एक रिहायशी इमारत में लगी आग की घटना से मैं बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं इस दुखद घटना से प्रभावित लोगों के साथ हैं। राहत और बचाव कार्य पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed