फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi rescue stranded mountaineers create temporary helipad in snow helicopter reaches odon call

उत्तरकाशी: ओडन में फंसे पर्वतारोहियों ने बर्फ दबाकर बनाया अस्थायी हेलीपैड, रेस्क्यू के लिए पहुंचा हेलिकॉप्टर

Tue, 29 Sep 2026 03:59 PM IST
Renu Saklani विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 29 Sep 2026 03:59 PM IST
सार
Register For Event

ओडन कॉल क्षेत्र में फंसे पर्वतारोहियों ने रेस्क्यू अभियान को आसान बनाने के लिए बर्फ दबाकर अस्थायी हेलीपैड तैयार किया। सेटेलाइट फोन के जरिए आपदा प्रबंधन विभाग के संपर्क में रहे पर्वतारोहियों को हेलीपैड बनाने की जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन
Uttarkashi rescue stranded mountaineers create temporary helipad in snow helicopter reaches odon call
उत्तरकाशी रेस्क्यू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तरकाशी के ओडन कॉल में फंसे पर्वतारोहियों को निकालने में उनके प्रयास भी काम आए। आपदा प्रबंधन विभाग ने सेटेलाइट फोन के जरिये संपर्क में रहे लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी देने के साथ अस्थायी हेलीपैड तैयार करने के तरीके बताए। इसके बाद फंसे लोगों ने बर्फ को दबाकर हेलिकॉप्टर उतारने के लिए जगह तैयार की, जिससे रेस्क्यू में मदद मिली।

विज्ञापन

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि ट्रैकर्स के फंसे होने की सूचना मिलते ही हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू का फैसला किया गया। लेकिन मौके पर हेलीपैड नहीं था और चार से पांच फीट बर्फ होने के कारण हेलीकॉप्टर उतारना मुश्किल था। इसके बाद वहां मौजूद लोगों से एक जगह बर्फ पर लगातार चलने और बर्तनों आदि से बर्फ को पीटकर उसे कॉम्पैक्ट करने को कहा गया। इससे अस्थायी हेलीपैड तैयार हो सका और हेलीकॉप्टर पहुंचने में मदद मिली।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तरकाशी: मोरी के आराकोट में देर रात पुराने स्वास्थ्य भवन में लगी भीषण आग, सेवानिवृत्त एएनएम की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

10 ने खुद लौटने की बात कही

सुमन ने बताया कि फंसे 40 लोगों ने रेस्क्यू कराने से इन्कार किया है। इनमें से 10 ने खुद पैदल लौटने की बात कही है। बाकी लोगों का रेस्क्यू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो ग्रुप से संपर्क नहीं हो सका है। रूट की जानकारी होने के कारण उनकी तलाश और रेस्क्यू के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed