Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand madrasas 14 issued notices for operating without minority education authority recognition

उत्तराखंड: बिना प्राधिकरण की मान्यता के मदरसों में दे रहे धार्मिक शिक्षा, विभाग ने 14 को दिया नोटिस

Thu, 26 Nov 2026 08:39 AM IST
Renu Saklani बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 26 Nov 2026 08:39 AM IST
सार
Register For Event

प्रदेश में मदरसों को लेकर लागू की गई नई शिक्षा व्यवस्था के पांच महीने बाद भी कई संस्थान इसके दायरे में नहीं आए हैं। इससे बच्चों को दी जा रही शिक्षा की निगरानी और संस्थानों की जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, मान्यता प्राप्त मदरसों में भी तय शैक्षिक सुविधाओं की उपलब्धता जांच के घेरे में है।

विज्ञापन
Uttarakhand madrasas 14 issued notices for operating without minority education authority recognition
मदरसा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की मान्यता के बिना प्रदेश के कई मदरसों में बच्चों को धार्मिक शिक्षा दी जा रही है, जिनमें बच्चों के लिए न ड्रेस कोड लागू है न ही बैठने के लिए फर्नीचर की समुचित व्यवस्था है। उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ.सुरजित सिंह गांधी के मुताबिक मानकों की अनदेखी करने वाले 14 मदरसों को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक जुलाई 2026 को मदरसा बोर्ड को समाप्त कर मदरसों के लिए नई व्यवस्था लागू की थी। जिसके तहत मदरसों को विद्यालयी शिक्षा के पाठ्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग और धार्मिक शिक्षा के लिए उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेनी थी, लेकिन मदरसा बोर्ड भंग हुए पांच महीने होने को हैं, कई मदरसों ने धार्मिक शिक्षा के लिए प्राधिकरण से मान्यता नहीं ली। जो बिना मान्यता के धार्मिक शिक्षा दे रहे हैं। प्राधिकरण के अध्यक्ष के मुताबिक इनमें अधिकतर मदरसे हरिद्वार जिले में हैं। मदरसों के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इनमें कुछ मदरसों में मस्जिदें बनी हैं, जो बिना मान्यता के धार्मिक शिक्षा दे रहे हैं।

विज्ञापन

मान्यता पर खड़े हो रहे सवाल

प्रदेश में शिक्षा विभाग की ओर से कई ऐसे मदरसों को मान्यता दे दी गई है, जो निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहे। इनमें कई मदरसों में बच्चे जमीन पर बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं, कुछ मदरसे आवासीय हैं। ऐसे में अब इन मदरसों में शिक्षा व्यवस्था के साथ ही अन्य निर्धारित मानकों के पालन की स्थिति भी जांच के घेरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने इन मदरसों को जारी किया नोटिस

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने 14 मदरसों को नोटिस जारी किया है। जिसमें मदरसा दारुल उलूम जकरिया बिजोली, मदरसा बाबुल उमूम बिजोली, रुड़की, इस्लामिया अरबिया तालीमुल कुरान बिजोली, अरबिया फैजानुल उलूम नगला इमरती, दारुल उलूम महमूदिया, जूनियर हाईस्कूल नगला इमरती, दारूल उलूम दारे अरकम, लालपुर कुराड, दारूल उलूम तैयबा, लादपुर कला, इस्लामिया भगवानपुर, अल हरम पब्लिक जूनियर हाईस्कूल खेलपुर, जमीउल उलूम जूनियर हाईस्कूल चोली सहाबुद्दीनपुर, दारुल कुरान जूनियर हाईस्कूल चोली, अरबिया इस्लामिया आहसनुल उलूम खेलदी हल्लुमाजारा, क्वाद्रिया जूनियर हाईस्कूल सिकोडा और मदरसा इस्लामिया अरबिया रुकनिया सिकरोड़ा शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: एसआईआर में कट गया नाम तो न घबराएं, फॉर्म-6 भरकर दोबारा बनवा सकते हैं वोटर कार्ड, नहीं होगी कार्रवाई

बिना मान्यता के धार्मिक शिक्षा दे रहे मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, इस संबंध में प्राधिकरण और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। - डॉ पराग मधुकर धकाते, विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed