{"_id":"6af7ed42aa7363efb5095c54","slug":"prostitution-racket-busted-at-sunrise-spa-centre-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनराइज स्पा सेंटर में वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़: संचालिका गिरफ्तार, मसाज के नाम पर दी जा रही थी स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनराइज स्पा सेंटर में वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़: संचालिका गिरफ्तार, मसाज के नाम पर दी जा रही थी स्पेशल
Sat, 14 Nov 2026 10:40 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: Heera
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:40 AM IST
देहरादून के सहस्रधारा रोड स्थित सनराइज स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में चल रहे वेश्यावृत्ति वेश्यावृत्ति रैकेट का एएचटीयू ने भंडाफोड़ किया। ग्राहकों को मसाज के साथ स्पेशल सर्विस दी जा रही थी, जिसके बदले अलग से रुपये वसूले जाते थे।
विज्ञापन
वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून शहर के सहस्रधारा रोड स्थित सनराइज स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में चल रहे वेश्यावृत्ति रैकेट का एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक स्पा सेंटर में ग्राहकों को मसाज के साथ स्पेशल सर्विस देने का काम भी कराया जा रहा था। इसके बदले ग्राहकों से अलग से रुपये वसूले जाते थे। पुलिस ने स्पा सेंटर की संचालिका को गिरफ्तार कर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मौके से बड़ी मात्रा में अश्लील सामग्री और 3740 रुपये नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 13 अक्तूबर को एएचटीयू की टीम भिक्षावृत्ति उन्मूलन और नाबालिग बच्चों की तलाश के सिलसिले में सहस्रधारा रोड पर टचवुड स्कूल के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि वहां एक बिल्डिंग के प्रथम तल पर संचालित सनराइज स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं। सूचना पर टीम ने तत्काल स्पा सेंटर में छापा मारा। रिसेप्शन पर एक महिला मिली, जिसने अपना नाम वकीला बताया और खुद को स्पा सेंटर की संचालिका बताया।
विज्ञापन
पुलिस टीम अंदर पहुंची तो एक कमरे में युवक और युवती मिले। युवक अंडरवियर में दरवाजे के पीछे छिपा मिला, जबकि युवती वहां से निकलकर स्टाफ रूम की तरफ जाने लगी। महिला पुलिसकर्मी ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से कंडोम के पैकेट और दो हजार रुपये मिले। पूछताछ में युवती ने बताया कि स्पा संचालिका के कहने पर ग्राहकों को मसाज के साथ स्पेशल सर्विस देने की बात कही जाती थी। इसके लिए ग्राहक ने उसे दो हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन
हर महीने 13 हजार वेतन, अतिरिक्त कमाई का आधा हिस्सा
पुलिस के मुताबिक स्टाफ रूम में दो अन्य युवतियां भी मिलीं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि संचालिका उन्हें हर महीने 13 हजार रुपये वेतन देती थी। इसके अलावा स्पेशल सर्विस के लिए आने वाले ग्राहकों से मिलने वाली रकम का 50 प्रतिशत हिस्सा संचालिका ले लेती थी। इस काम के लिए जरूरी सामान भी वही उपलब्ध कराती थी। मौके पर पहुंचे एक ग्राहक ने पुलिस को बताया कि उसने रिसेप्शन पर मसाज के लिए एक हजार रुपये दिए थे। कमरे में पहुंचने के बाद उसे स्पेशल सर्विस की पेशकश की गई, जिसके लिए उसने युवती को दो हजार रुपये दिए थे। बाद में वहां पहुंची एक अन्य युवती ने भी पुलिस को बताया कि वह रिसेप्शन पर काम करती है और संचालिका को मसाज करने वाली युवतियों को आपत्तिजनक सामान देते देख चुकी है।
रायपुर थाने में स्पा संचालिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
