फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie: Tourists and locals clash over entry into Mall Road during restricted hours

Mussoorie: माल रोड पर प्रतिबंधित समय में प्रवेश को लेकर पर्यटक और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट, जमकर हंगामा

Mon, 04 May 2026 12:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 May 2026 12:33 AM IST
सार
Register For Event

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। लात-घूंसे भी चले। घटना भगत सिंह चौक के पास की है। 

विज्ञापन
Mussoorie: Tourists and locals clash over entry into Mall Road during restricted hours
माल रोड पर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों की रानी मसूरी की माल रोड पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब प्रतिबंधित समय में प्रवेश को लेकर दिल्ली के पर्यटक और स्थानीय निवासियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। लात-घूंसे भी चले। घटना भगत सिंह चौक के पास की है। 

विज्ञापन


स्थानीय निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि भगत सिंह चौक पर दिल्ली के पर्यटक की गाड़ी गेट पर खड़ी थी, पर्यटक वाहन के पीछे स्थानीय लोगों की गाड़ी खड़ी थी। पर्यटक को गाड़ी गेट से हटाने के लिए कहा गया और प्रतिबंधित समय में माल रोड में वाहन नहीं ले जाने की बात कही गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पर्यटक को गाड़ी गेट से हटाकर स्थानीय लोगों को पार्किंग में जाने के लिए कहा गया, लेकिन विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षो में हाथापाई शुरू हो गई, जिससे मौके हंगामा हो गया। विवाद बढ़ता देख बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और नगरपालिका के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। इसके बाद दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया गया और पुलिस उन्हें अपने साथ कुलड़ी चौकी ले गई।


घटना के चलते कुछ समय के लिए माल रोड पर यातायात और आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस विवाद को लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।  एडिशनल सब इंस्पेक्टर बुद्धि प्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच माल रोड गेट के पास मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत दी है। मामले में कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed