{"_id":"6a8a13b304102006f90f5ea1","slug":"pistol-brandished-again-during-dispute-over-moving-a-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1048637-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गाड़ी हटाने के विवाद में फिर लहराई गयी पिस्टल, सरेराह जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गाड़ी हटाने के विवाद में फिर लहराई गयी पिस्टल, सरेराह जमकर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर क्षेत्र में सड़क पर गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और हथियार प्रदर्शन तक पहुंच गया। नेक्स्ट हॉस्टल के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने डंडे से हमला किया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर धमकाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल, पांच कारतूस, डंडा और घटना में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर कार बरामद की है। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि 21 अगस्त की रात कंट्रोल रूम से नेक्स्ट हॉस्टल के पास कुछ लोगों के बीच मारपीट और हुड़दंग की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में सड़क पर बस और फॉर्च्यूनर खड़ी दिखाई दीं। दोनों वाहनों के पास दो व्यक्ति आपस में झगड़ते नजर आए। इनमें एक के हाथ में डंडा और दूसरे के हाथ में पिस्टल थी। जांच में सामने आया कि झाझरा निवासी गौरव एक निजी शिक्षण संस्थान की बस चलाता है। रात में मांडूवाला जाते समय नेक्स्ट हॉस्टल के पास सड़क पर फॉर्च्यूनर खड़ी थी। आरोप है कि फॉर्च्यूनर चालक सड़क के बीच हाई बीम लाइट जलाकर खड़ा था। हॉर्न देने के बावजूद वाहन नहीं हटाया गया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान गौरव ने बस से डंडा निकालकर फॉर्च्यूनर चालक पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद फॉर्च्यूनर चालक नीरज राजपूत का साथी मनीष नेगी भी मौके पर पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने पिस्टल दिखाकर गौरव को धमकाया और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। पूछताछ में गौरव ने दोनों की पहचान नीरज राजपूत और मनीष नेगी के रूप में की।पुलिस ने दोनों आरोपियों को ग्राफिक एरा अस्पताल परिसर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन