फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband Murdered wife Wife with pathal during domestic dispute struck multiple times absconding

पत्नी को पाठल से मौत के घाट उतारा: गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार

Thu, 08 Oct 2026 08:40 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी (देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 08 Oct 2026 08:40 PM IST
सार
Register For Event

दंपती दो मंजिले मकान की निचली मंजिल के कमरे में थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इस दौरान पति ने बरामदे में पत्नी को पकड़कर वहां रखे तेजधार पाठल से उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Husband Murdered wife Wife with pathal during domestic dispute struck multiple times absconding
पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में बृहस्पतिवार को गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयोग किया गया पाठल बरामद कर ली है। फरार आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल के अनुसार, मनोज मजदूरी का काम करता है। वह दोपहर भोजन करने घर आया था। वह दो मंजिले मकान की निचली मंजिल के कमरे में पत्नी नीलम के साथ था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। झगड़े के बाद नीलम चिल्लाते हुए कमरे से बाहर निकली।
विज्ञापन


उसकी आवाज सुनकर आरोपी की बहन और परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आ गए। इसी दौरान मनोज भी उसके पीछे बाहर आया और बरामदे में नीलम को पकड़कर वहां रखे तेजधार पाठल से उस पर हमला कर दिया। उसने नीलम की गर्दन, पीठ, बगल पर पाठल से कई वार किए। गंभीर चोट लगने से नीलम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: युवक की गोली मारकर हत्या, हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, अनुराग डोभाल गिरफ्तार, पढ़ें अपडेट

Trending Videos

घटना के दौरान आरोपी की मां घर के पास खेत में काम कर रही थी। शोर सुनकर वह भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी अपने छोटे बेटे संजय को दी। इसके बाद परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।

मृतका नीलम लखवाड़ निवासी धींगा की पुत्री थीं। उनका विवाह करीब दो वर्ष पहले मनोज से हुआ था। दंपती की कोई संतान नहीं थी। नायब तहसीलदार के अनुसार, आरोपी के भाई संजय की शिकायत पर हत्या और अन्य संबधी धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण गृह क्लेश लग रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed