{"_id":"6aab9c1e316c41608902d938","slug":"manav-suthar-shines-for-warwickshire-with-five-wicket-haul-in-county-championship-2026-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मानव सुथार: टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद काउंटी चैंपियनशिप में भी चमके, पांच विकेट लेकर दिलाई बड़ी जीत","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
मानव सुथार: टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद काउंटी चैंपियनशिप में भी चमके, पांच विकेट लेकर दिलाई बड़ी जीत
Thu, 17 Sep 2026 01:22 PM IST
शिवम गर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:22 PM IST
भारतीय टीम से टेस्ट ड्यूटी पूरी कर लौटे मानव सुथार ने काउंटी क्रिकेट में भी अपनी फिरकी का जलवा दिखाया। एसेक्स के खिलाफ पांच विकेट लेकर उन्होंने वारविकशायर की जीत में अहम भूमिका निभाई। आखिर कैसा रहा सुथार का प्रदर्शन? आइए, जानते हैं...
विज्ञापन
मानव सुथार
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में शानदार शुरुआत करने वाले युवा स्पिनर मानव सुथार का शानदार फॉर्म जारी है। टीम इंडिया की टेस्ट ड्यूटी से लौटने के बाद सुथार ने काउंटी चैंपियनशिप में भी अपनी फिरकी का जलवा दिखाया। वारविकशायर की ओर से खेलते हुए उन्होंने एसेक्स के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट झटककर टीम की आठ विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
24 ओवर में झटके 5 विकेट
वारविकशायर की पहली पारी में सुथार को कोई विकेट नहीं मिला था, लेकिन एसेक्स की दूसरी पारी में उन्होंने मैच का रुख ही बदल दिया। बाएं हाथ के स्पिनर ने 24 ओवर में 75 रन देकर पांच विकेट लिए। उनकी शानदार गेंदबाजी के सामने एसेक्स की पूरी टीम 189 रन पर सिमट गई। एसेक्स के 189 रन पर आउट होने के बाद वारविकशायर को जीत के लिए 133 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने महज 26 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
मानव सुथार
- फोटो : PTI
सुथार ने अहम बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन
सुथार के पांच विकेट मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुए। उन्होंने पॉल वाल्टर को 42 रन के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद चेल्म्सफोर्ड में अपना आखिरी मैच खेल रहे डीन एल्गर भी सुथार का शिकार बने। इसके अलावा उन्होंने मैट क्रिचली और जॉर्ज बेल को भी पवेलियन भेजा। पारी के आखिरी चरण में भी सुथार ने दो अहम विकेट लेकर एसेक्स की पारी को जल्द समेटने में मदद की। उनकी गेंदबाजी को क्रिस वोक्स का भी अच्छा साथ मिला, जिन्होंने तीन विकेट हासिल किए।

पांच मैचों में 26 विकेट
इस सीजन काउंटी चैंपियनशिप में मानव सुथार का प्रदर्शन लगातार प्रभावी रहा है। वह अब तक पांच मैचों में 26 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उनके नाम दो बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी दर्ज हो चुका है। वारविकशायर की यह पांच मैचों में चौथी जीत रही। टीम ने इस जीत के साथ डिवीजन वन में खिताब की दौड़ को और रोमांचक बना दिया है। अब शीर्ष दावेदार समरसेट और नॉटिंघमशायर के मुकाबलों के नतीजों पर भी नजर रहेगी।
भारत के लिए टेस्ट डेब्यू में ही मचाया धमाल
काउंटी क्रिकेट में इस प्रदर्शन से पहले सुथार भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। 24 वर्षीय स्पिनर ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। अपने पहले ही टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 6/33 का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट में उन्होंने मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने पहली पारी में 4/76 और दूसरी पारी में 6/55 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के साथ वह विदेशी टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले सबसे युवा भारतीय स्पिनर बने।